लाल किताब के अनुसार शुक्र का फलादेश और उपाय

शुक्र 4, 8, 12 कर्क, वृश्चिक, मीन राशि में शुभ और 2, 6, 10 वृष, कन्या, मकर राशि में अशुभ होता है। शुक्र संबन्धित वस्तुएं स्त्री, गाय।

शुक्र खाना नं 1

यदि शुक्र खाना नं 1 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति किसी पर कुर्बान होगा तो उस पर अपना सब कुछ कुर्बान कर देता है। यदि किसी के खिलाफ हो जाए तो उसकी मिट्टी भी खराब कर देता है। हँसमुख होता है।

यदि शुक्र कर्क राशि में हो तो आय अच्छी होती है। जमीन जायदाद वाहन का सुख होता है। माता का भी सुख होता है। बड़े भाई-बहन का सुख होता है।

यदि मीन राशि का हो तो छोटे भाई-बहन का सुख होता है। पराक्रमी होता है।

यदि शुक्र खाना नं 1 में अशुभ हो तो ऐसा व्यक्ति दूसरी औरतों से इश्कबाजी करके अपनी सेहत खराब करता है। स्त्री का स्वास्थ्य कमजोर होता है। विवाह में देरी होती है।

यदि शुक्र वृष राशि में हो तो व्यक्ति रोगी होता है।

यदि शुक्र कन्या राशि में हो तो व्यक्ति धन हानि करता है। मन्दे भाग्य की निशानी होती है।

यदि शुक्र मकर राशि में हो तो पिता का सुख कम होता है। राजदरबार से हानि होती है। शिक्षा में रूकावट आती है। संतान का सुख कम होता है।

उपाय:- 1. पराई स्त्री से सम्पर्क न रखें।. 2. गौ मूत्र की खुराक मददगार होगी। 3. सत्नाजा का दान करना शुभ होगा। (जिसमें चरी का होना आवश्यक है) 4. 25वें वर्ष में विवाह मत करना।

शुक्र खाना नं 2

यदि शुक्र खाना नं 2 शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति मेहनतकश उत्साही होगा। धनवान होगा। कलाकार होगा। सुन्दर-सुन्दर पोशाक और इत्र का शौकीन होगा। अच्छा व्यापारी होगा।

यदि  शुक्र कर्क राशि में होगा उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। संतान सुख होगा।

यदि शुक्र वृश्चिक राशि में हो तो अच्छा स्वास्थ्य होगा। पिता सुखी होगा।

यदि शुक्र मीन राशि में हो तो छोटे साले से युक्त होगा। अच्छी किस्मत होगी। माता का सुख होगा। जमीन जायदाद का सुख होगा। वाहन का सुख होगा।

यदि शुक्र खाना नं 2 में अशुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति आलसी होगा। संतान सुख कम होगा। स्त्री दुखी होगी।

यदि शुक्र वृष राशि में होगा तो अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी। दो शादी भी हो जाती है।

यदि कन्या राशि में हो छोटे भाई बहन का सुख कम होता है। पिता के सुख में कमी आती है। राजदरबार से हानि होती है।

यदि शुक्र मकर राशि में हो तो बड़े भाई-बहन का सुख कम होता है। आय भी कम होती है।

उपाय:- 1. 2 किलो आलू उबाल कर हल्दी से पीला करके गाय को खिलाएं। 2. 2 किलो गाय का घी धर्मस्थान पर दें। 3. कपूर धर्मस्थान पर दें या कपूर का हवन करें।

शुक्र खाना नं 3

यदि शुक्र खाना नं 3 में शुभ हो तो ऐसे व्यक्ति की स्त्री भाग्यवान होती है और उसके घर चोरी नहीं होती। स्त्री हर वक्त साथ निभाने वाली होती है। तीर्थ यात्रा करने वाला होता है।

यदि शुक्र कर्क राशि में होगा अपना स्वास्थ्य वृश्चिक राशि में होगा धनवान और धन है। यदि शुक्र मीन राशि का होगा राजदरबार से लाभ होगा। अच्छा व्यापारी होगा।

अच्छा होगा। यदि शुक्र संचय करने वाला होता पिता का सुख होगा।

यदि शुक्र खाना नं 3 में अशुभ हो तो ऐसे व्यक्ति की स्त्री से बनती नहीं है। क्लेश रहता है। पूरे परिवार का स्वास्थ्य खराब रहता है। ढोल, तबले बजाता होगा। लखपति होते हुए भी रोटी मेहनत से नसीब होगी। यदि शुक्र वृष राशि में होगा छोटे भाई-बहन का सुख कम होगा। शुक्र कन्या राशि में होगा माता का सुख कम होगा। जमीन जायदाद का सुख कम होगा। वाहन का सुख कम होगा। बड़े भाई-बहन का सुख कम होगा। आय कम होगी।

मकर राशि का होगा तो अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी।

उपाय:- 1. तबले ढोल न बजाए। 2. बीमारी के वक्त लाल दवाई या दही से गुप्तांग धोएं। 3. गाय की सेवा करें।

शुक्र खाना नं 4

यदि शुक्र खाना नं 4 में हो तो ऐसा व्यक्ति खेती बाग बगीचे का शौकीन होगा। वाहन से युक्त होगा। माता की सेवा करने वाला होगा।

यदि शुक्र कर्क राशि में होगा, धनवान होगा। बड़े मामा-मौसी का सुख होगा। शादी-शुदा जिंदगी अच्छी होगी। पत्नी साथ निभाने वाली होगी।

यदि शुक्र वृश्चिक राशि में हो तो छोटे भाई-बहन का सुख होगा। पराक्रमी होगा। पिता का सुख होगा। राजदरबार से लाभ प्राप्त होगा।

यदि शुक्र मीन राशि हो तो आय अच्छी रहेगी। बड़े भाई-बहन का सुख होगा।

यदि शुक्र खाना नं 4 में अशुभ होगा तो ऐसे व्यक्ति का एक ही समय दो औरतों के साथ संबंध होगा। नशे का आदी होगा। सास बहू की आपस में नहीं बनेगी। मतलबपरस्त होगा।

यदि वृष राशि में हो तो किस्मत मन्दी होगी। दुर्घटना का भय होगा।

यदि शुक्र कन्या राशि में हो विदेश यात्रा करेगा। शिक्षा में विघ्न होगा। संतान सुख कम होगा।

यदि शुक्र मीन राशि में होगा तो बड़े भाई-बहन का सुख कम होगा। आय मन्दी होगी।

उपाय:- 1. आडू की गटक में सूरमा भरकर दबाना शुभ होगा। 2. अपनी स्त्री से दो बार विवाह करना शुभ होगा। 3. गाय का दान करना। 4. मकान की दहलीज ठीक ठाक रखना ।

यदि शुक्र खाना नं 5 में

शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति अधिक काम वासना वाला होता है। संगीत प्रेमी, और सफल प्रेमी होता है। जब तक पत्नी जिंदा होगी आय कभी मन्दी नहीं होगी। अच्छा चाल-चलन वाला होगा तो अच्छी किस्मत होगी।

यदि शुक्र कर्क राशि में हो तो पराक्रमी होगा। छोटे भाई-बहन का सुख होगा।

यदि शुक्र वृश्चिक राशि में होगा जमीन, जायदाद, वाहन का सुख होगा। माता का सुख होगा।

यदि शुक्र मीन राशि में हो शादी-शुदा जिंदगी अच्छी होगी।

यदि शुक्र खाना नं 5 में अशुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति जुआ खेलने वाला होगा। ससुराल से दुखी, धोखेबाज, किस्मत पेड़ में फँसे पतंग की तरह होगी।

यदि शुक्र वृष राशि में हो तो संतान का सुख कम होगा। पिता का सुख कम होगा। राजदरबार से नुकसान होगा।

यदि शुक्र कन्या राशि में हो अपनी सेहत अच्छी नहीं होगी। रोगी होगा। यदि शुक्र मकर राशि में हो तो धन हानि होगी। किस्मत मन्दी होगी।

उपाय:- 1. बीमारी के समय गुप्तांग दही से धोएं। 2. प्रेम विवाह न करें।

शुक्र खाना नं 6

यदि शुक्र खाना नं 6 में शुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति शत्रुओं पर विजय पाने वाला होगा। बहन और मामा के लिए शुभ, औरतों की तारीफ करने वाला होता है। राजदरबार से लाभ होता है। ससुराल से अच्छे संबंध होते हैं।

यदि शुक्र खाना नं 6 में अशुभ हो तो ऐसा व्यक्ति गरीबों की बदुआ लेने वाला होगा। दूसरी औरतों पर पैसे खर्च करने वाला होता है। चमड़ी रोग होता है। राजदरबार से हानि उठाने वाला होगा। ससुराल से संबंध ठीक नहीं होंगे।

 jyotishastrology.in jyotish gyan sagar ajay sharma
qr code jyotishastrology.in jyotish gyan sagar ajay sharma

उपाय:- 1. औरत को शान से रखें। 2. औरत के बालों में सोने के क्लिप लगाएं। 3. चाँदी की ईंटें घर में रखें। 4. कन्याओं को दूध पिलाएं। 5. औलाद सुख के लिए गुप्तांग लाल दवाई से धोएं। 6. स्त्री नंगे पैर न चले।

शुक्र खाना नं 7

यदि शुक्र खाना नं 7 शुभ हो तो व्यक्ति का गृहस्थ जीवन सुखी होता है। विवाह 25वें वर्ष में शुभ होता है।

यदि शुक्र कर्क राशि में हो तो राजदरबार से लाभ, व्यापार में लाभ, पिता का सुख, संतान का सुख, अच्छी शिक्षा होती है।

यदि शुक्र वृश्चिक राशि में हो तो व्यक्ति की अपनी सेहत अच्छी रहती है।

मीन राशि में शुक्र हो तो धनवान, पैसे एकत्रित करने वाला होता है। बड़े मामा-मौसी का सुख होता है। किस्मत का धनी होता है।

यदि शुक्र खाना नं 7 में अशुभ हो तो ऐसे व्यक्ति की स्त्री रोगी होती है। इश्कबाजी में धन का नुकसान करता है। धन चोरी का भय होता है। खुदगर्ज होता है।

यदि शुक्र वृष राशि में हो तो पत्नी रोगी होती है। इधर-उधर भटकता रहता है।

कन्या राशि मे शुक्र हो तो डरपोक होता है। छोटे भाई-बहन का सुख कम होता है। आय कम होती है।

यदि शुक्र मकर राशि में हो बड़े भाई-बहन का सुख कम होता है। आय कम होती है। वाहन दुर्घटना का भय होता है। जमीन जायदाद का सुख कम होता है। माता का सुख कम होता है।

उपाय:- 1. गाय की सेवा करना। 2. कांसे का बर्तन ससुराल से लेना विवाह के समय। 3. पत्नी की बीमारी के वक्त वजन बराबर ज्वार मंदिर में देना। 4. सात रोटी सब्जी के साथ किसी साधु को दें। शुक्रवार के दिन शुभ होगा ।

शुक्र खाना नं 8

यदि शुक्र खाना नं 8 में शुभ हो तो ऐसे व्यक्ति की औरत की जुबान का लब्ज पत्थर की लकीर होती है। जो बुरा कहेगी फौरन सच साबित होगा। नेक बात की कोई शर्त नहीं। धनवान होगा। रहन-सहन अच्छा होगा। ऐशो आराम की जिंदगी होगी।

यदि शुक्र खाना नं 8 में अशुभ हो तो ऐसे व्यक्ति की कोई भी बात नहीं सुनता। खुद ही बोलकर थककर बैठ जाता है। औरत शक्की स्वभाव की होती है। शादी-शुदा जिन्दगी अच्छी नहीं होती।

उपाय:- 1. गन्दे नाले में तांबे का पैसा डालना शुभ होगा। 2. गन्दे नाले में फूल डालना शुभ होगा। 3. मन्दिर में बाहर से ही सिर झुकाना शुभ होगा। 4. औरत की हर बात मानना। 5. सफेद चरी (ज्वार) बाहर वीराने में दबाना। 6. किसी से मुफ्त का माल न लेना। 7. गऊ की सेवा करना।

शुक्र खाना नं 9

यदि शुक्र खाना नं 9 में शुभ हो तो ऐसे व्यक्ति का धन-दौलत बढ़ता है। अक्लमंद होता है। तीर्थयात्रा करने वाला होता है। समाज सेवक (धार्मिक) होता है।

यदि शुक्र कर्क राशि मे हो सुंदर सुशील पत्नी मिलती है। शादी-शुदा जिंदगी अच्छी होती है।

यदि वृश्चिक राशि में हो तो पराक्रमी होता है। छोटे भाई-बहन का सुख होता है।

यदि शुक्र मीन राशि में हो तो बड़े भाई-बहन का सुख होता है। अच्छी आय होती है। जमीन, जायदाद, वाहन का सुख होता है। माता का सुख भी होता है।

यदि शुक्र खाना नं 9 में अशुभ हो तो ऐसा व्यक्ति आलसी होता है। गृहस्थ जीवन अच्छा नहीं होता। छोटी उम्र में नशा करने लगता है। भाई-बहन के लिए अशुभ होता है।

यदि शुक्र वृष राशि में हो तो धन हानि होती रहती है।

यदि शुक्र कन्या राशि में हो पिता का सुख कम होता है। राजदरबार से हानि उठानी पड़ती है। संतान सुख कम होता है। शिक्षा में रूकावट आती है।

यदि शुक्र मकर राशि में हो दुश्मनों से दुखी रहता है। अपनी सेहत अच्छी नहीं होती।

उपाय:- 1. नीम की पेड़ मे सुराख करके चांदी के चौकोर टुकड़े दबाना शुभ होगा। 2. मकान की नींव में चांदी के बर्तन में शहद भरकर दबाना शुभ होगा। 3. स्त्री को चांदी की चूड़ी ऊपर से लाल रंग करके पहनाएं।

शुक्र खाना नं 10

यदि शुक्र खाना नं 10 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति चालाक, होशियार होता है। संगीत प्रेमी होता है। बाग-बगीचों में रूचि रखने वाला होता है । हुनरमंद होता है।

यदि शुक्र कर्क राशि में हो अपनी सेहत अच्छी रहती है।

यदि शुक्र वृश्चिक राशि में हो तो अच्छी किस्मत वाला होता है। जमीन-जायदाद वाहन का सुख होता है।

यदि मीन राशि में हो तो अच्छी शिक्षा प्राप्त करता है। राजनीति का ज्ञाता होता है। संतान सुख होता है।

यदि शुक्र खाना नं 10 में शुभ हो तो पराई औरत से संबंध रखता है। संतान सुख कम होता है। अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाला, जुआ खेलने वाला होता है।

यदि शुक्र वृष राशि में हो तो छोटे भाई-बहन का सुख कम होता है। डरपोक होता है। पिता का सुख कम होता है।

यदि शुक्र कन्या राशि में हो बड़े भाई-बहन का सुख कम होता है। आय कम होती है। पिता का स्वास्थ्य अच्छा, नहीं होता।

यदि शुक्र मकर राशि में हो तो धन हानि होती रहती है। शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होती है।

उपाय:- 1. मिट्टी की गोलियाँ बनाकर धर्मस्थान में डालें। 2. कपास धर्मस्थान में दे। 3. दही धर्मस्थान में दें या किसी गरीब को दें।

शुक्र खाना खाना नं 11

यदि शुक्र खाना नं 11 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति हर काम को गुप्त रखकर करने वाला होता है। धनवान होता है। संगीत, फोटोग्राफी में रूचि रखने वाला होता है। पत्नी बहुत सुंदर होती है।

यदि शुक्र कर्क राशि में हो तो व्यक्ति धनवान होता है। पैसे एकत्रित करने वाला होता है। बड़े मामा मौसी का सुख होता है। अच्छी किस्मत वाला होता है। छोटे साले से युक्त होता है।

यदि शुक्र वृश्चिक राशि में हो व्यापार से लाभ ही लाभ होता है। पिता का सुख होता है। राजदरबार से लाभ होता है। अच्छी शिक्षा प्राप्त करता है। संतान का सुख होता है।

मीन राशि में शुक्र हो तो अपनी सेहत अच्छी होती है। पिता सुखी होते हैं।

यदि शुक्र खाना नं 11 में अशुभ हो तो ऐसा व्यक्ति हर दम बात बदलने वाला होता है। औरत घर की मुखिया होती है। वीर्य संबंधी बीमारी होती है। भाई-बन्धुओं से झगड़ा होता रहता है।

वृष राशि का शुक्र हो तो दुर्घटना का भय, जमीन जायदाद का सुख कम होता है।

कन्या राशि में शुक्र होगा तो अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होती। चर्म एलर्जी होती है। पत्नी का झुकाव अपने माएके की तरफ कुछ ज्यादा ही होता है।

उपाय:- 1. सरसों का तेल दान करें। 2. वीर्य संबंधी रोग में सोने की सलाख को 11 बार गर्म कर के दूध में भिगोकर दूध पिएं। वैद्य की सलाह लेकर। 3. दही का दान करें। 4. कपूर का हवन करें।

शुक्र खाना नं 12

यदि शुक्र खाना नं 12 में शुभ हो तो ऐसे व्यक्ति की स्त्री भवसागर से भी पार करने वाली होती है। स्त्री सतवन्ती होती है। दूसरों की सहायता करने के लिए हर वक्त तैयार रहता है। संगीत प्रेमी होता है। शादी के बाद किस्मत अच्छी होती जाएगी। ऐसा व्यक्ति प्रेम विवाह करता है। स्त्रियों की मदद से जो भी काम करेगा ठीक ठाक होगा।

यदि शुक्र खाना नं 12 में अशुभ होगा तो ऐसे व्यक्ति की स्त्री रोगी होगी। पराई स्त्री से संबंध होंगे। जुआ खेलने वाला, जुआं में धन बरबाद करने वाला, नास्तिक हो जाता है।

उपाय:- 1. औरत के हाथ से सायं काल में नीला फूल दबाएं। 2. औरत के हाथ से कुछ न कुछ दान कराते रहें। 3. स्त्री बीमार हो तो उसके वजन बराबर ज्वार मंदिर में दें।

लाल किताब के उपाय

  1. लाल किताब से फलादेश करने की विधि
  2. जो नजर आता है वो होता नहीं
  3. लाल किताब किताब की दशाएं
  4. लाल किताब शब्दकोष
  5. लाल किताब के अनुसार पूजा कैसे करनी चाहिए ?
  6. लाल किताब के अनुसार पितृ ऋण
  7. लाल किताब के अचूक उपाय
  8. लाल किताब के अनुसार बृहस्पति का फलादेश और उपाय
  9. लाल किताब के अनुसार सूर्य का फलादेश और उपाय
  10. लाल किताब के अनुसार चंद्र का फलादेश और उपाय
  11. लाल किताब के अनुसार मंगल का फलादेश और उपाय
  12. लाल किताब के अनुसार बुध का फलादेश और उपाय
  13. लाल किताब के अनुसार शुक्र का फलादेश और उपाय
  14. लाल किताब के अनुसार शनि का फलादेश और उपाय
  15. लाल किताब के अनुसार राहू का फलादेश और उपाय
  16. लाल किताब के अनुसार केतू का फलादेश और उपाय
  17. लाल किताब के अनुसार दो ग्रहों का फलादेश और उपाय

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *