लाल किताब के अनुसार केतू का फलादेश और उपाय
केतू संबन्धित वस्तुएं कुत्ता, लड़का
केतू खाना नं 1
यदि केतू खाना नं 1 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन में तरक्की की सीढ़ी चढ़ता जाता है। धनवान होता है। पहला संतान लड़का होता है। पिता, गुरू का सुख पाने वाला होता है। छोटे भाई का सुख होता है। दूर की और लम्बी यात्रा करने वाला होता है। माथे के ऊपर की तरफ शहद रंग का तिल या चिन्ह होता है। लम्बी आयु होती है।
यदि केतू खाना नं 1 में अशुभ हो तो ऐसा व्यक्ति की बारबार तबदीली होती रहती है। एक जगह टिक कर नहीं रहता। पिता का सुख कम होता है। जन्मस्थान जिसके यहाँ जन्म ले वह बरबाद हो जाता है। रोगी होता है। स्त्री की आयु कम होती है। शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होती। सिर पर चोट लगती है। पड़ोसी भी अच्छे नही होते हैं।
उपाय:- 1. बन्दरों को गुड़ चने खिलाएं। 2. काला सफेद कम्बल दान करें। किसी बुजुर्ग पुजारी को । 3. पैर के दोनो अंगूठों में चाँदी के तार बांधे।
केतू खाना नं 2
यदि केतू खाना नं 2 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है। यात्रा अधिक करनी पडती है। राजदरबार से लाभ प्राप्त होता
यदि केतू खाना नं 2 में होता है। पैतृक सम्पत्ति का सुख पड़ती है। और लाभदायक होती है। है। माथे पर बीच में शहद रंग का तिल होता है माथे पर केतू का तिकोना निशान होता है जो शुभ होगा।
यदि केतू खाना नं 2 में अशुभ होगा तो ऐसे व्यक्ति को पैतृक संपत्ति का सुख कम होता है। अपने धन का नाश करता है। मांसाहारी होता है। यदि पराई स्त्री से संबंध हो तो बुढ़ापे में अपने बच्चे का सुख नहीं होता संतान से दुखी होगा। चेहरे पर चोट का निशान होता है। मामा के लिए कष्टकारी होता है।
उपाय:- 1. केसर का तिलक लगाएं। 2. चरित्र ठीक रखें। 3. काले सफेद तिल बराबर मात्रा में धर्मस्थान पर दें। यदि कोई ग्रह साथ हो नहीं तो वीराने में दबाएं। 4. इमली धर्मस्थान पर दें। यदि कोई ग्रह साथ हो तो नहीं तो वीराने में दबाएं।
केतू खाना नं 3
यदि केतू खाना नं 3 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति पराक्रमी साहसी निडर होता है। छोटे भाई बहन का सुख होता है। यात्रा से लाभ होता है। दूसरों द्वारा की गई मदद को हमेशा याद रखने वाला होता है। तीन तरफ वाले मकान में रहने वाला होता है। खुद या पिता के तीन भाई होते हैं। अपनी भी नर संतान एक या तीन संतान का सुख होता है। सब के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने वाला होता है। भाई-बन्धुओं के लिए शुभ होता है। हाथ या बाजुओं पर शहद रंग का तिल होता है।
केतू खाना नं 3 में अशुभ हो तो ऐसा व्यक्ति डरपोक होता है। छोटे भाई-बहन का सुख कम होता है। पड़ोसी मित्रों से लड़ने वाला होता है। भाई से दूर परदेश में रहने वाला या भाई ही परदेश में रहते हैं। बेकार की यात्रा करने वाला होता है। संतान सुख कम होता है। दूसरों की हाँ में हाँ करता रहता है। हाथ पैर या बाजुओं पर चोट लगती है। गले में परेशानी रोग होगा। सरवाईकल दर्द होता है।
उपाय:- 1. कानो में सोना डालें। 2. शराब सिगरेट का प्रयोग मत करें। 3. काले सफेद कपड़े में लोहे की कील तथा चूना लपेट कर वीराने में दबाएं। 4. सफेद धोती जिसकी किनारी काली हो किसी युवक (गरीब) को देना शुभ होगा। 5. काले रंग के फ्रेम का चश्मा दान करना।
केतू खाना नं 4
यदि केतू खाना नं 4 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति माता का सेवक होता है। माता, जमीन जायदाद, वाहन का सुख होता है। धनवान होता है। जिन्दगी ऐशो आराम से गुजरती है। छाती पर शहद रंग का तिल या चिन्ह होता है। कुल पुरोहित या कुल देवता को पूजने वाला होता है।
केतू खाना नं 4 में अशुभ हो तो ऐसा व्यक्ति माता के लिए कष्टकारी होता है। जमीनजायदाद का सुख कम होता है। वाहन का सुख कम होता है। अचानक दुर्घटना होती रहती है। छाती पर चोट का निशान होता है या छाती पर कोई रोग होता है। फेफड़े का खराब होना ठंड वाले रोग लगते हैं। कुल पुरोहित और कुल देवता का अपमान करने वाला होता है। जन्म स्थान से दूर रहने वाला होता है।
उपाय:- 1. कुल पुरोहित कुल देवता की पूजा करना। 2. सोने का दान करना कुल पुरोहित को। 3. केसर का दान करना। 4. कुत्तों की सेवा करना खासकर चितकबरे कुत्ते की। 5. काला सफेद कम्बल पिंगलवाड़ा में देना । 6. काले सफेद तिल धर्मस्थान पर देना ।
केतू खाना नं 5
केतू खाना नं 5 में हो तो ऐसे व्यक्ति को संतान सुख होता है। अच्छी शिक्षा प्राप्त होती है। पेट पर शहद रंग का तिल होता है। धनवान होता है। धार्मिक होता है। गुरू की सेवा करने वाला होता है। पोतो का भी सुख होता है। पोते लड़को से तादाद में ज्यादा होंगे। शादी-शुदा जिंदगी भी अच्छी होगी ।
केतू खाना नं 5 में अशुभ हो तो ऐसे व्यक्ति को संतान सुख नहीं होता संतान रोगी होती है। शिक्षा में रूकावट आती है। पेट पर चोट लगती है। या पेट का कोई आपरेशन होता है। घर के पास कुत्ते के रोने की आवाज आती रहती है। गृहस्थी जीवन में भी दुखी रहता है।
उपाय:- 1. छोटे बच्चों को गोल गप्पे खिलाएं। 2. काले सफेद कपड़े में लोहे की कील और चूना लपेट कर जल प्रवाह करें। 3. सतनाजा जिसमें काले सफेद तिल हो धर्मस्थान में दें।
केतू खाना नं 6
यदि केतू खाना नं 6 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति उत्साही होता है। शत्रुओं पर विजय पाने वाला होता है। विदेश के कारोबार में लाभ प्राप्त करता है। नाभि के पास शहद रंग का तिल होता है। मुकदमों में जीत होती है। ननिहाल के लिए शुभ खासकर छोटे मामा मासी के लिए। दहेज में सोना मिलता है।
यदि केतू खाना नं 6 में अशुभ हो तो ऐसा व्यक्ति आलसी होता है। अचानक शत्रु बनते रहते हैं। मुकदमों में हार होती है। ननिहाल के लिए कष्टकारी होता है। खासकर छोटे मामा मासी के लिए। नाभि के नीचे चोट का निशान होता है। कुत्ते से डरने वाला होता है। दहेज में जो सोना मिलता हे वो गुम हो जाता है या मजबूरी में गिरवी रखना पड़ता है या बेच कर खा जाता है। जिगर का रोग होते हैं। खाना हजम नहीं होता।

नमस्कार । मेरा नाम अजय शर्मा है। मैं इस ब्लाग का लेखक और ज्योतिष विशेषज्ञ हूँ । अगर आप अपनी जन्मपत्री मुझे दिखाना चाहते हैं या कोई परामर्श चाहते है तो मुझे मेरे मोबाईल नम्बर (+91) 7234 92 3855 पर सम्पर्क कर सकते हैं । परामर्श शुल्क 251 रु है। पेमेंट आप नीचे दिये QR CODE को स्कैन कर के कर सकते हैं। कुंडली दिखाने के लिये पेमेंट के स्क्रीन शॉट के साथ जन्म समय और स्थान का विवरण 7234 92 3855 पर वाट्सप करें । धन्यवाद ।

उपाय:- 1. सोने का छल्ला बाएं हाथ में छोटी अंगुली में डालें। 2. 6 केले पीले वाले धर्मस्थान पर दें। 3. छोटी कन्या को गोल गप्पे खिलाएं। 4. बहन की सेवा करें। 5. नर खरगोश पालें। 6. चारपाई का दान करें 7.6 प्याज वीराने में दबाएं। 8. 6 लहसुन वीराने में दबाएं।
केतू खाना नं 7
केतू खाना नं 7 में शुभ हो तो ऐसे व्यक्ति की पत्नी सुशील सुन्दर समझदार होगी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी होगी। साझेदारी में व्यापार करना लाभदायक होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। बस्ती लिंग पर शहद रंग का तिल होगा। जैसे जैसे लड़का बढ़ेगा वैसे वैसे धन बढ़ता जाएगा।
केतू खाना नं 7 में अशुभ हो तो ऐसे व्यक्ति की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होती। तलाक भी हो जाता है। सांझेदारी में नुकसान होता है। गुप्त अंग का रोग होता है। शुगर का रोगी होता है। पत्थरी का रोग होता है। दुर्वचन बोलने वाला होता है। हर्निया का रोग होता है।
उपाय:- 1. चार-चार केले चार दिन लगातार जल प्रवाह करें। केले पीले होने चाहिए। 2. चार-चार नींबू चार दिन लगातार जल प्रवाह करे। नींबू पीले होने चाहिए। 3. सफेद धोती काले किनारे वाली किसी गरीब युवक को दान दें।
केतू खाना नं 8
यदि केतू खाना नं 8 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है। स्त्री सुन्दर विचारों वाली होती है। लिंग गुदा पर शहद रंग का तिल होता है। लम्बी आयु वाला होता है। दहेज में धन पाने वाला होता हैं। गड़ा धन प्राप्त होता है या किसी मृत व्यक्ति की सम्पत्ति मिलती है। बीमा का कार्य करता है। गुप्त विद्याओं का जानकार होता है।
यदि केतू खाना नं 8 में अशुभ हो तो ऐसे व्यक्ति की स्त्री से नहीं बनती। शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होती। गुप्त अंगो में रोग होता है। अल्पायु होता है संतान सुख कम होता है। चालचलन का कच्चा होगा। मृत्यु का पूर्व अभास हो जाता है।
उपाय:- 1. सोने का दान करें। 2. केसर का दान करें। 3. कानों में सोना डाले। 4. काला सफेद कम्बल धर्मस्थान में दे किसी बुजुर्ग पुजारी को दें। शनिवार को पहले अपने सिर के नीचे रख कर सोएं और सुबह उठते ही दें। 5. नया कपड़ा दरिया में धोकर पहने या गंगाजल के छींटे डालकर पहने शुभ होगा।
केतू खाना नं 9
यदि केतू खाना नं 9 में शुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति धार्मिक होगा। दयालु परोपकारी होगा जांघ पर शहद रंग का तिल होता है। समाज सेवक होता है। समझदार अक्लमंद होता है। उच्च पदाधिकारी होता है। दस्तकार होगा तरक्की की शर्त है जितना सोना खरीदता जाएगा उतना रोजगार बढ़ता जाएगा। माँ पिता की सेवा करेन वाला होता है।
यदि केतू खाना नं 9 में अशुभ हो तो ऐसा व्यक्ति नास्तिक होता है। दुवर्चन बोलने वाला होता है। माता-पिता गुरू की सेवा नहीं करता। सोने का नुकसान पाने वाला होता है। मूर्ख होता है। संतान सुख कम होता है। पराई, स्त्री, के साथ संबंध रखता है। जांघ पर चोट लगती है। कमर दर्द होता है। रीढ़ की हड्डी में रोग होता है।
उपाय:- 1. सोने की ईंट रखें। 2. कानों में सोना पहने। 3. काले सफेद कुत्ते की सेवा करें। 4. सतनाजा जिसमें काले सफेद तिल हों धर्मस्थान में दे।
केतू खाना नं 10
यदि केतू खाना नं 10 में शुभ हो तो ऐसे व्यक्ति को पिता का सुख होता है। राजदरबार से लाभ होता है। राजनीति में जाता है। घुटने में शहद रंग का तिल होता है। व्यापार में लाभ होता है। अच्छे कर्मों वाला होता है। प्रसिद्ध खिलाड़ी होता है। नौकर सेवको से युक्त होता है। चुपचाप अपने रास्ते पर चलने वाला जिस कदर नुकसान होगा चुप रहने से उससे और भी ज्यादा लाभ होगा। मिट्टी में से भी सोना हासिल होगा।
यदि केतू खाना नं 10 में अशुभ होगा तो ऐसे व्यक्ति को पिता का सुख कम होता है। राजदरबार से हानि होगी। कारागार तक भी जाना पड़ सकता है। घुटने पर चोट लगती है। व्यापार में हानि होती रहती है। नीच स्त्रियों से संबंध रखने वाला होता है। गन्दे कर्म करने वाला होता है।
उपाय:- 1. लोहे के पात्र में शहद भरकर बाहर वीराने में दबाए। 2. चांदी के बर्तन में (कुज्जा) शहद से भरकर रख लें और एक बाहर वीराने में दबाएं। 3. एक कुत्ता पालें। 4. चालचलन ठीक रखें। 5. शराब सिगरेट का प्रयोग न करें। 6. चितकबरी गाय को फल और भूसा मिलाकर खिलाए। 7. चितकबरे कपड़े मत पहने।
केतू खाना नं 11
यदि केतू खाना नं 11 में शुभ हो तो ऐसे व्यक्ति को बड़े भाई-बहन का सुख होता है। संतान का सुख होता है। आय अच्छी होती है। टांग पर शहद रंग का तिल होता है। गुजरे समय को याद नहीं करता। हमेशा भविष्य की सोचता है। 11 गुना दौलत जमा होगी। समाज में मान-सम्मान होता है।
यदि केतू खाना नं 11 में अशुभ हो तो ऐसे व्यक्ति को बड़े भाई बहन का सुख कम होता है। आय कम होती है। संतान का सुख कम होता है। अगर कोई पीछे से आवाज दे दे तो काम नही बनता। टांग पर चोट लगती है। या दर्द होता रहता है। अपने भाग्य को कोसता रहता है। हर समय कोई-न-कोई चिंता लगी रहती है।
उपाय:- 1. रसोई में काला सफेद चकले का इस्तेमाल करें। 2. चितकबरे कुत्ते को दूध में भिगोरक रोटी खिलाएं। 3. किसी अपंग की सत्नाजे की रोटी बनाकर खिलाएं। 4. चारपाई पिंगलवाड़े में दाने दें।
केतू खाना नं 12
यदि केतू खाना नं 12 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति आयात-निर्यात का काम करता है। विदेश यात्रा से लाभ प्राप्त करता है। ऐशो-आराम की जिंदगी बिताने वाला होता है। शत्रुओं पर विजय पाता है। पांव पर शहद रंग का तिल होता है। मान-सम्मान इज्जतदार वाला होता है। धनवान होता है। खर्चा अधिक होता है। लेकिन शुभ कामों में। चरित्रवान होता है।
यदि केतू खाना नं 12 अशुभ हो तो ऐसे व्यक्ति को विदेश-यात्रा से नुकसान होता है। बेकार के कामों में खर्चा होता है। पांव मे चोट लगती है। संतान सुख कम होता है। संबंधियों या समाज से अपमानित होता है। बिना काम के घूमता रहता है। आंख का रोगी होता है।
उपाय:- 1. चार लहसुन की गड्डी जल प्रवाह करना। 2. चार प्याज जल प्रवाह करें। 3. काले सफेद कपड़े में लोहे की कील तथा चूना लपेट कर जल प्रवाह करना। 4. काले रंग के फ्रेम का चश्मा दान करना ।
लाल किताब के उपाय
- लाल किताब से फलादेश करने की विधि
- जो नजर आता है वो होता नहीं
- लाल किताब किताब की दशाएं
- लाल किताब शब्दकोष
- लाल किताब के अनुसार पूजा कैसे करनी चाहिए ?
- लाल किताब के अनुसार पितृ ऋण
- लाल किताब के अचूक उपाय
- लाल किताब के अनुसार बृहस्पति का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार सूर्य का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार चंद्र का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार मंगल का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार बुध का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार शुक्र का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार शनि का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार राहू का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार केतू का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार दो ग्रहों का फलादेश और उपाय
0 Comments