कुंडली के अनुसार करियर का चुनाव
कुंडली में व्यापार या नौकरी को दशम भाव से देखा जाता है। दशम भाव के स्वामी को दशमेश या कर्मेश कहते हैं। इस भाव से यह देखा जाता है कि व्यक्ति नौकरी करेगा या व्यापार करेगा। यदि व्यापार करेगा तो कौन सा और उसे किस क्षेत्र में अधिक सफलता मिलेगी?
दशम भाव हमारा कर्म क्षेत्र है हम जो भी कार्य करते हैं उसका निर्धारण दशम भाव तथा दशमेश करता है। सूर्य, बुध, गुरु और शनि दशम भाव के कारक ग्रह हैं।
इसके अतिरिक्त जीवन का सबसे महत्वपूर्ण भाव द्वितीय भाव या धन स्थान है इसी भाव से व्यक्ति की प्रतिष्ठा तथा धन का भी आकलन किया जाता है।
फिर षष्ठ स्थान की विवेचना भी जरूरी है जो कि सेवा तथा नौकरी का है और इसी से व्यापारियों को ग्राहक भी मिलता है। षष्ठ भाव हमारा शत्रु स्थान भी है।
यदि जन्म कुंडली में षष्ठ भाव की स्थिति ठीक नहीं है तो जातक को नौकरी या व्यवसाय में सफलता नहीं मिलती।
अतः कैरियर के लिए 2, 6, 10 भाव का बलवान होना आवश्यक है यदि ये भाव कमजोर यॉ पीडित हैं तो जातक ना नौकरी में सफल हो सकते हैं और ना ही व्यापार में।
नौकरी में सफल होने के योग
नौकरी या व्यवसाय देखने के लिए कुंडली में दशम, लग्न और सप्तम स्थान के अधिपति तथा उन भावों में स्थित ग्रहों को देखा जाता है।
1. लग्न का स्वामी और दशम भाव का स्वामी यदि एक साथ हों तो ऐसा जातक नौकरी में विशेष उन्नति पाता है।
2. दशम भाव का स्वामी केंद्र या त्रिकोण में हो तो वह जातक राजपत्रित अधिकारी होता है।
3. दशम भाव में मीन या धनु राशि हो और उसका स्वामी गुरु यदि त्रिकोण में हो तो वह सभी सुखों को पाने वाला होता है।
4. दशम भाव का स्वामी उच्च का होकर कहीं भी हो तो वह अपने बल-पराक्रम से सभी कार्यों में सफलता पाता है।
5. लग्न का स्वामी व दशम भाव का स्वामी अपनी राशि में हो या उच्च राशि में हो तो वह जातक प्रतिष्ठित, विश्वविख्यात तथा यशस्वी होता है।
6. दशम भाव में उच्च का सूर्य जातक को धन, कुटुंब से परिपूर्ण बनाएगा व उच्च पदाधिकारी भी बनाएगा।
7. दशम भाव में स्वराशिस्थ सूर्य पिता से धन लाभ दिलाता है।
उद्योगपति व व्यवसायी बनने के योग
लग्न या सप्तम स्थान बलवान होने पर स्वतंत्र व्यवसाय में सफलता का योग बनता है। सप्तम भाव की स्थिति मजबूत हो तो व्यापार बहुत सफल होता है। कुंडली में प्रबल धन योग, जातक को कुशल व्यवसायी या उद्योगपति के रूप में प्रतिष्ठित कर उसे धनी बनाता है। व्यापार का कारक बुध को माना गया है।
सप्तम भाव साझेदारी का भी होता है। यदि इसमें मित्र ग्रह हों तो पार्टनरशिप से लाभ होता है, शत्रु ग्रह हो तो पार्टनरशिप से नुकसान होता है।
व्यपार का चुनाव करने के लिए जन्म कुंडली, चंद्र कुंडली, सूर्य कुंडली में से जो अधिक बली हो उसी का चुनाव करें। उस कुंडली के दशम भाव के स्वामी के द्वारा, दशम भाव में बैठे ग्रहों के द्वारा तथा दशमेश जिस ग्रह के नवमांश में हो उस ग्रह के अनुसार व्यपार का चुनाव करना चाहिए।
दशम स्थित ग्रह का करियर पर प्रभाव
1. दशम स्थान में सूर्य हो : पैतृक व्यवसाय (औषधि, ठेकेदारी, सोने का व्यवसाय, वस्त्रों का क्रय-विक्रय आदि) से उन्नति होती है। ये जातक प्रायः सरकारी नौकरी में अच्छे पद पर जाते हैं।
2. चन्द्र होने पर : जातक मातृ कुल का व्यवसाय या माता के धन से (आभूषण, मोती, खेती, वस्त्र आदि) व्यवसाय करता है।

नमस्कार । मेरा नाम अजय शर्मा है। मैं इस ब्लाग का लेखक और ज्योतिष विशेषज्ञ हूँ । अगर आप अपनी जन्मपत्री मुझे दिखाना चाहते हैं या कोई परामर्श चाहते है तो मुझे मेरे मोबाईल नम्बर (+91) 7234 92 3855 पर सम्पर्क कर सकते हैं । परामर्श शुल्क 251 रु है। पेमेंट आप नीचे दिये QR CODE को स्कैन कर के कर सकते हैं। कुंडली दिखाने के लिये पेमेंट के स्क्रीन शॉट के साथ जन्म समय और स्थान का विवरण 7234 92 3855 पर वाट्सप करें । धन्यवाद ।

3. मंगल होने पर : भाइयों के साथ पार्टनरशिप (बिजली के उपकरण, अस्त्र-शस्त्र, आतिशबाजी, वकालत, फौजदारी) में व्यवसाय लाभ देता है। ये व्यक्ति सेना, पुलिस में भी सफल होते हैं।
4. बुध होने पर : मित्रों के साथ व्यवसाय लाभ देता है। लेखक, कवि, ज्योतिषी, पुरोहित, चित्रकला, भाषणकला संबंधी कार्य में लाभ होता है।
5. बृहस्पति होने पर : भाई-बहनों के साथ व्यवसाय में लाभ, इतिहासकार, प्रोफेसर, धर्मोपदेशक, जज, व्याख्यानकर्ता आदि कार्यों में लाभ होता है।
6. शुक्र होने पर : पत्नी से धन लाभ, व्यवसाय में सहयोग। जौहरी का कार्य, भोजन, होटल संबंधी कार्य, आभूषण, पुष्प विक्रय आदि कामों में लाभ होता है।
7. शनि होने पर : शनि अगर दसवें भाव में स्वग्रही यानी अपनी ही राशि का हो तो 36वें साल के बाद फायदा होता है। ऐसे जातक अधिकांश नौकरी ही करते हैं। अधिकतर सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में जाते है।
लेकिन अगर किसी अन्य राशि या शत्रु राशि का शनि दसवें भाव में हो तो बेहद तकलीफों के बाद सफलता मिलती है।
8. राहू होने पर : अचानक लॉटरी से, सट्टेक से या शेयर से व्यक्ति को लाभ मिलता है। ऐसे जातक राजनीति में विशेष रूप सफल रहते हैं।
9. केतु होने पर : केतु की दशम में स्थिति संदिग्ध मानी जाती है किंतु अगर साथ में अच्छे ग्रह हो तो उसी ग्रह के अनुसार फल मिलता है लेकिन अकेला होने या पाप प्रभाव में होने पर केतु व्यक्ति को करियर के क्षेत्र में डूबो देता है।
ग्रहों के कारकत्व
विभिन्न ग्रहों के कारकत्व निम्न प्रकार है।
सूर्य: शासन सत्ता, अच्छा व्यापारी, उच्च अधिकारी, सरकारी ठेकेदार, नेतृत्व करना, प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, सर्जन, अनाज का कारोबार, सूर्य के मजबूत बलवान होने से होता है।
चंद्र: चांदी, बर्फ, खाने की वस्तुएं, सजावट, नाविक, नेवी, मछली पालन, डेयरी, औषधि, एयर होस्टेस, शराब आदि का व्यापार या नौकरी में सफलता।
मंगल: अस्त शस्त्र विभाग, पुलिस, प्रबंधन, मशीनरी विभाग, कसाई, सेना, पुलिस, अग्नि समन, इंजीनियर आदि क्षेत्र में सफलता, भूमि और मकान।
बुध: क्लर्क, एकाउटेंट, हिसाब किताब, खेलकूद, संवाददाता, डाक विभाग, स्टेनोग्राफर, संदेशवाहक, दूर संचार विभाग, बीमा, दलाली, लेखन, पत्रकारिता, ज्योतिष आदि क्षेत्रों में सफलता।
गुरु: राजदूत, विज्ञान, शिक्षा, अध्यापक, वकील, प्रवक्ता, पुजारी, धार्मिक स्थलों का महंत, कैशियर, दार्शनिक, साहित्य, ट्रेवल एजेंट आदि क्षेत्रों में सफलता।
शुक्र: हीरे, जवाहरात, आभूषण, विदेशी मुद्रा, नृत्य, गायन, गाना बजाना, फिल्मी कलाकार, मीडिया, संगीत आदि क्षेत्रों में सफलता। फैशन, कला, फूलों का श्रृंगार डेकोरेटर।
शनि: कोयला, ईंधन, ठेकेदार, जज, दार्शनिक, कानून विशेषज्ञ, अंत्येष्टि करने वाले, आइसक्रीम बनाने वाले, हड्डी, चमड़े जूता चप्पल का कार्य नगरपालिका, जमादार आदि।
राशियों का करियर पर प्रभाव
1. प्रायः अग्नि तत्व वाली राशि (मेष, सिंह, धनु) के जातकों को बुद्धि और मानसिक कौशल संबंधी व्यवसाय जैसे कोचिंग कक्षाएँ, कन्सल्टेंसी, लेखन, ज्योतिष आदि में सफलता मिलती है।
2. पृथ्वी तत्व वाली राशि (वृष, कन्या, मकर) के जातकों को शारीरिक क्षमता वाले व्यवसाय जैसे कृषि, भवन निर्माण, राजनीति आदि में सफलता मिलती है।
3. जल तत्व वाली राशि (कर्क, वृश्चिक, मीन) के जातक प्रायः व्यवसाय बदलते रहते हैं। इन्हें द्रव, स्प्रिट, तेल, जहाज से भ्रमण, दुग्ध व्यवसाय आदि में सफलता मिल सकती है।
4. वायु तत्व (मिथुन, तुला, कुंभ) प्रधान व्यक्ति साहित्य, परामर्शदाता, कलाविद, प्रकाशन, लेखन, रिपोर्टर, मार्केटिंग आदि के कामों में अपना हुनर दिखा सकते हैं।
0 Comments