लाल किताब के अनुसार चंद्र का फलादेश और उपाय
चन्द्र 2, 6, 10 वृष, कन्या, मकर राशि में शुभ और 4, 8, 12 कर्क, वृश्चिक और मीन राशि में अशुभ होता है। चन्द्र संबन्धित वस्तुएं – घोड़ा, माता,
चन्द्र खाना नं 1
चन्द्र खाना नं 1 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान परोपकारी और समुद्री यात्रा का लाभ पाने वाला होता है। माँ के लिए शुभ माँ का आज्ञाकारी नेक चरित्र वाला होता है। लम्बी उम्रवाला होगा।
अगर वृष राशि में होगा तो छोटे भाई बहन का सम्पूर्ण सुख होगा।
अगर कन्या राशि में होगा तो बड़े भाई बहन का सुख होगा।
चन्द्र खाना नं 1 में अशुभ होगा तो ऐसे व्यक्ति को पानी में डूबने का भय लगा रहता है। मानसिक रोगी होता है बहुत बहनो वाला होता है। सम्भोग करने की शक्ति कमजोर होती है। संतान के प्रति चिन्ता युक्त रहता है। शुक्र चाहे जितना भी शुभ नजर आ रहा हो मगर शुभ नहीं रहेगा। ऐसे व्यक्ति के पैदा होने से पहले उसका कोई भाई या बहन गुजर (मर) चुका होगा।
यदि वृश्चिक राशि में चन्द्र होगा तो छोटे भाई-बहन की शादी शुदा जिन्दगी अच्छी नहीं होगी।
यदि मीन राशि में चन्द्र होगा तो बड़े भाई बहन की शादी शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी।
यदि चन्द्र कर्क राशि में हो तो ऐसा व्यक्ति को कोई भी व्यक्ति अच्छा नहीं लगता (वहमी होता है)।
उपाय:- 1. दूध का व्यापार न करें। 2. शहद मिट्टी के कुल्हड़ में भरकर वीराने में दबाएं। 3. नौकरानी रखें। 4. माता से चांदी की डिब्बी चावलों से भरी हुई लेकर अपने पास रखें। 5. चांदी के गिलास में दूध और पानी पिएं। 6. बुजुर्ग औरतों का आर्शीवाद लें।
चन्द्र खाना नं 2
यदि चन्द्र खाना नं 2 में शुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति खुशदिल होता है। रोते हुए को हँसाने वाला होता है। पैतृक संपत्ति पाने वाला होता होता है। ऐसे व्यक्ति को सब इज्जत मान देते है।
यदि चन्द्र वृष राशि में हो तो जायदाद सुख, वाहन सुख, माता का सुख सम्पूर्ण होगा।
यदि कन्या राशि में होगा तो विदेश यात्रा करता है।
यदि चन्द्र खाना नं 2 में अशुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति धन की फिजूलखर्ची करने वाला, शराब पीने का आदी होगा। घर में या मन्दिर में घण्टियाँ, शंख या और किसी म्यूजिक को बजाकर पूजा करने वाला होता है।
यादि चन्द्र वृश्चिक राशि में होगा तो पिता के सुख में कमी आएगी। यदि कर्क राशि में होगा तो धनहानि होगी।
यदि मीन राशि में होगा तो शत्रु बनते रहते हैं।
उपाय:- 1. घंटी घड़ियाल, शंख बजाकर पूजा न करें। 2. मकान की नींव में चांदी की ईंट दबाएं। 3. शंख या सीपी में चावल भरकर सफेद कपड़े में लपेट कर चलते पानी में बहाएं। 4. गाय की सेवा करें।
चन्द्र खाना नं 3
यदि चन्द्र खाना नं 3 में शुभ हो तो ऐसे व्यक्ति के घर में चोरी नहीं होती। भोले भण्डारी की तरह भोला लगता है। यात्राओं में रूचि रखने वाला, लम्बी आयु वाला, अपने भाई-बहनों की सेवा करने वाला और ऐसे व्यक्ति से मौत भी दूर भागती है।
चन्द्र वृष राशि में होगा तो संतान सुख संपूर्ण होगा।
चन्द्र कन्या राशि में होगा तो अच्छी सेहत का मालिक होगा।
यदि मकर राशि में होगा तो अच्छे भाग्य वाला होगा।
यदि चन्द्र खाना नं 3 में अशुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति धन हानि करने वाला, यात्रा में हानि उठाने वाला, अनाथालाय में काम करने वाला होगा।
चन्द्र वृश्चिक राशि में होगा तो बड़े भाई बहन का सुख नहीं होता।
यदि चन्द्र मीन राशि में हो टेवे वाले व्यक्ति की अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होती।
कर्क राशि में हो तो छोटे भाई-बहन के सुख में कमी होती है।
उपाय:- 1. दूध चावल का दान करें। 2. सोमवार को कन्याओं को खीर खिलाएं।
चन्द्र खाना नं 4
यदि चन्द्र खाना नं 4 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति पैतृक कारोबार से लाभ उठाने वाला, जमीन जायदाद का सुख, वाहन का सुख होता है। जितना खर्च करता है उतना ही धन बढ़ता है।
यदि चन्द्र कन्या राशि में हो धन कई गुना बढ़ता है और बड़े मामा – मौसी का सुख होता है।
यदि चन्द्र मकर राशि में हो तो राजदरबार से लाभ होता है।
यदि चन्द्र खाना नं 4 में अशुभ होगा तो माता को दुखी करने वाला और उसका विरोध करने वाला होता है। अपने-आप अपनी धन और संपत्ति का नुकसान करता है। किसी के अच्छाई को न मानने वाला होता है।
यदि चन्द्र वृश्चिक राशि में हो तो जन्म स्थान छोड़ने वाला होता है।
उपाय:- 1. दूध का व्यापार न करें। 2. कपड़े का काम न करें। 3. किसी शुभ काम पर जाते समय दूध का या पानी का कुंभ सामने रखें। 4. घोड़े को चने की दाल खिलाएं। 5. शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
चन्द्र खाना नं 5
यदि चन्द्र खाना नं 5 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति न्याय करने वाला, सरकारी कामकाज में विजय प्राप्त करने वाला, लम्बी आयु, सुखी संतान वाला, दया करने वाला, दूसरों को सलाह देने वाला, ऐसा व्यक्ति किसी के आगे झुकता नहीं है। (मर सकता है) अच्छी विद्या वाला होता है।
यदि चन्द्र वृष राशि में हो तो अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी होती है। यदि कन्या राशि में हो तो छोटे भाई-बहन का सुख होता है।
यदि मकर राशि में होगा तो बड़े भाई बहन का सुख होता है। अच्छी आय होगी।
यदि चन्द्र खाना नं 5 में अशुभ होता है तो विद्या में रूकावट आती है। संतान द्वारा चिंतित रहता है।

नमस्कार । मेरा नाम अजय शर्मा है। मैं इस ब्लाग का लेखक और ज्योतिष विशेषज्ञ हूँ । अगर आप अपनी जन्मपत्री मुझे दिखाना चाहते हैं या कोई परामर्श चाहते है तो मुझे मेरे मोबाईल नम्बर (+91) 7234 92 3855 पर सम्पर्क कर सकते हैं । परामर्श शुल्क 251 रु है। पेमेंट आप नीचे दिये QR CODE को स्कैन कर के कर सकते हैं। कुंडली दिखाने के लिये पेमेंट के स्क्रीन शॉट के साथ जन्म समय और स्थान का विवरण 7234 92 3855 पर वाट्सप करें । धन्यवाद ।

यदि चन्द्र वृश्चिक राशि में हो तो अपनी सेहत खराब हो जाती है और उसके पिता के जमीन जायदाद व वाहन का नुकसान होता है।
अगर चन्द्र मीन राशि में हो तो मन्दा भाग्य की निशानी होती है और छोटे भाई-बहन की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होती।
उपाय:- 1. सफेद कपड़े में चावल बांधकर जल प्रवाह करें। 2. छोटे बच्चों को खीर खिलाएं। 3. चांदी या मोती का दान करें।
चन्द्र खाना नं 6
यदि चन्द्र खाना नं 6 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति यात्रा अधिक करता है और दूसरों का हमदर्द होता है।
यदि चन्द्र खाना नं 6 में अशुभ होगा तो ऐसे व्यक्ति को माता का सुख कम होता है। मानसिक रोगी होता है। यदि कर्क राशि का हो तो पेट में खराबी रहती है और जिगर रोगी होता है। शत्रुओं का भय लगा रहता है।
उपाय:- 1. पानी दूध का दान न करें। 2. खरगोश की पालना करें। 3. अपना भेद किसी को न बताएं। 4. नानी की सेवा करें। 5. गुड़, सौंफ और चने की दाल ढाई मीटर सफेद कपड़े में बांधकर दान करें।
चन्द्र खाना नं 7
यदि चन्द्र खाना नं 7 में शुभ होगा तो ऐसे व्यक्ति के पास धन-दौलत खूब होता है। किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता । पत्नी सुंदर मिलती है।
चन्द्र वृष राशि में अच्छे भाग्य की निशानी होती है।
चन्द्र कन्या राशि में हो अच्छी शिक्षा ग्रहण करता है और संतान सुख होता है।
यदि चन्द्र खाना नं 7 में अशुभ हो तो धन-दौलत की कमी होती है। दूसरी स्त्रियों पर नजर रखने वाला होगा। अपनी पत्नी और माता का आपस में क्लेश रहता है। शराब का सेवन करने वाला होता है। चरित्र का अच्छा नहीं होता है।
कर्क राशि में हो तो स्त्री से संबंध-विच्छेद भी हो सकता है।
चन्द्र वृश्चिक राशि में हो छोटे भाई-बहनो के सुख में कमी आती है।
मीन राशि में हो तो बड़े भाई-बहन के सुख में कमी आती है और पिता को धन हानि होती है।
उपाय:- 1. 24वें या 25वें वर्ष में विवाह न करें। 2. शंख और सीपी में चावल भरकर सफेद कपड़े में लपेटकर जल प्रवाह करे। 3. चाल चलन ठीक रखें।
चन्द्र खाना नं 8
यदि चन्द्र खाना नं 8 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति माता का आज्ञाकारी, माता-पिता की सेवा करने वाला होता है। पैतृक संपत्ति का सुख पाने वाला होता है। शादी के बाद कारोबार में तरक्की पाने वाला होता है। तीर्थ स्थान की यात्रा करने वाला होता है।
यदि चन्द्र खाना नं 8 में अशुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति बुजदिल होता है दूसरों को धोखा देने वाला, जुआं खेलने वाला, पैतृक संपत्ति को नष्ट करने वाला, माता को कष्ट देने वाला, किसी ऊँची जगह से गिरता है। पानी में डूबने से डरने वाला, खांसी जुकाम का रोगी होता है।
उपाय:- 1. माता से चांदी चावल लेकर सफेद कपड़े में बांधकर घर में रखें। 2. श्मशान से पानी लाकर उसमें चांदी डालकर घर में रखें। 3. बुजुर्गों की श्राद्ध करते रहें। 4. जुआ न खेलें। 5. सौंफ गुड़ चने की दाल सफेद डेढ़ मीटर कपड़े में लपेट कर नं 2 में यदि कोई ग्रह है तो धर्मस्थान में दें नहीं तो किसी गरीब को दान दें।
चन्द्र खाना नं 9
यदि चन्द्र खाना नं 9 में शुभ होगा तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य घड़े में भरे मोतियों जैसा होता है। जन्म चाहे किसी गरीब के घर हुआ हो ज्यों उम्र बढ़ती जाएगी धन आता जाएगा। समाज में सम्मानित व्यक्ति, धर्म के काम में रूचि रखने वाला होता है। मनोवैज्ञानिक डाक्टर बन सकता है। तीर्थ यात्रा करने वाला होता है।
चन्द्र वृष राशि में हो तो बड़े भाई बहन का सुख और अच्छी सेहत वाला होता है।
चन्द्र कन्या राशि में हो तो अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी होती है। स्त्री सुंदर होती है।
यदि चन्द्र खाना नं 9 में अशुभ हो तो ऐसा व्यक्ति अपने बेवकूफी से दूसरों से धोखा खाता है। बेफिजूल इधर-उधर घूमता रहता है। धार्मिक स्थान के नाम से पैसे लेकर खाने वाला।
यदि चन्द्र वृश्चिक राशि में हो तो विद्या में रूकावट, संतान सुख में कमी होती है।
यदि चन्द्र मीन राशि में हो तो अपनी सेहत खराब रहती है और पिता को संपत्ति और वाहन का नुकसान होता है।
उपाय:- 1. झूठ मत बोलें। 2. किसी का जूठा मत खाएं। 3. तीर्थ यात्रा करते रहें। 4. अपने ईष्ट देव की चांदी की मूर्ति बनाकर धर्मस्थान में दें।
चन्द्र खाना नं 10
यदि चन्द्र खाना नं 10 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति अपने बड़े-बुजुर्गो की इज्जत मान करने वाला होता है। अपने खानदान की मदद करने वाला होता है। व्यापार में लाभ प्राप्त करने वाला राजदरबार से लाभ पाने वाला होता है। हर किसी के बुरे वक्त में काम आने वाला होता है। जमीन जायदाद और वाहन का सुख होता है।
यदि चन्द्र खाना नं 10 में अशुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति दूसरों को धोखा देने वाला होता है। जमीन जायदाद और वाहन का सुख कम होता है। शराब पीने वाला होता है। राजदरबार से हानि पाने वाला होता है।
कर्क राशि में हो तो पिता का सुख कम होता है।
मीन राशि में हो तो धन हानि होती है। ऐसे व्यक्ति से कोई भी उधार लेकर पूरा वापिस नहीं करता।
उपाय:- 1. रात को दूध न पिएं। 2. एक ही दिन परिवार जहां तक खून का संबंध हो सब इकट्ठे होकर 100 मजदूर (गरीबों) को खाना खिलाएं ये उपाय अवश्य करें। 3. चांदी जल प्रवाह करें। 4. दूध फाड़कर उसका पानी पीना शुभ होगा। 5. 400 ग्राम चावल में थोड़ा हल्दी डालकर और दूध से धोकर जल प्रवाह करें। 6. जुआ न खेलें। 7. श्मशान का पानी लेकर घर में रखें। 8. बुजुर्गों के श्राद्ध पर दान दें। 9. भैरों के मन्दिर में दूध दें।
चन्द्र खाना नं 11
यदि चन्द्र खाना नं 11 में शुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति अच्छी बुद्धि वाला होता है। माता और संतान का सुख होता है। अच्छी शिक्षा होती है।
यदि चन्द्र वृष राशि में हो अच्छी सेहत रहती है। पिता को जमीन जायदाद और वाहन का सुख होता है।
यदि चन्द्र कन्या राशि में हो अच्छे भाग्य वाला होता है। ऐसे टेवे वाले व्यक्ति को प्रायः स्त्रियों से सहायता मिलती रहती है।
यदि चन्द्र खाना नं 11 में अशुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति प्रभात के समय कन्या दान लेने वाला या देने वाला होता है। किसी धर्म स्थान पर भी प्रभात के समय दान करने वाला होता है। पक्की शाम को गुरू से उपदेश सुनना या किसी को उपदेश देना नुकसानदायक होगा।
उपाय:- 1. शुक्रवार को शादी न करें। 2. शनिवार को मकान बनाना शुरू मत करें। 3. प्रभात समय न दान लें और न दान दें। कन्या दान एक सबसे बड़ा दान होता है। इसलिए प्रभात समय अपने या अपने बच्चों के फेरे न लें। 4. पक्की सांय के समय गुरु से उपदेश लेना हानिकारक होगा और किसी को उपदेश देना भी हानिकारक होगा। 5. खोए के पेड़े 11-11 21 आदमियों में बांटें या चलते पानी में प्रवाह करें। 6. बुधवार को नया व्यापार, नौकरी शुरू न करें।
लाल किताब के उपाय
- लाल किताब से फलादेश करने की विधि
- जो नजर आता है वो होता नहीं
- लाल किताब किताब की दशाएं
- लाल किताब शब्दकोष
- लाल किताब के अनुसार पूजा कैसे करनी चाहिए ?
- लाल किताब के अनुसार पितृ ऋण
- लाल किताब के अचूक उपाय
- लाल किताब के अनुसार बृहस्पति का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार सूर्य का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार चंद्र का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार मंगल का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार बुध का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार शुक्र का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार शनि का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार राहू का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार केतू का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार दो ग्रहों का फलादेश और उपाय
0 Comments