लाल किताब के अनुसार सूर्य का फलादेश और उपाय

सूर्य 1, 5, 9 राशि (मेष, सिंह, धनु) शुभ और 3, 7, 11 राशि (मिथुन, तुला, कुंभ) में अशुभ होता है

सूर्य संबन्धित वस्तुएं – बंदर, रथ।

सूर्य खाना नं 1

सूर्य खाना नं 1 में शुभ हो तो ऐसे देवे वाला व्यक्ति परोपकारी होगा। सरकारी उच्च आसन पर आसीन, स्वतंत्र विचारों वाला, पिता के लिए अच्छा होगा। उच्च शिक्षा व औलाद का सुख सम्पूर्ण होगा।

यदि सूर्य मेष राशि में होगा तो संतान सुख होगा। अच्छी शिक्षा होगी।

यदि सिंह राशि में होगा तो अच्छी सेहत होगी। हर एक काम समय से होंगे।

यदि धनु राशि में होगा तो भाग्यवान, परिवार का पोषण करने वाला, धार्मिक विचारों वाला होगा।

सूर्य खाना नं 1 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाला व्यक्ति गुस्से वाला, गन्दे वचन बोलने वाला, पिता के लिए अशुभ, सरकारी उलझनें, शिक्षा में रूकावट, रक्तचाप व आंख का रोगी होगा। औलाद सुख में कमी होगी। साला साली की शादी शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी।

(यदि सूर्य मिथुन, और तुला राशि में हो) ।

यदि सूर्य मिथुन राशि में होगा तो छोटे भाई-बहन का सुख कम होगा। पड़ोसी अच्छे नहीं होंगे। गले का रोग, बाजुओं में दर्द या सरवाईकल का दर्द होगा।

यदि तुला राशि में होगा तो बड़े भाई-बहन का सुख कम होगा। आय भी कम होगी।

यदि कुंभ राशि में होगा तो अपनी शादी-शुदा जिन्दगी अच्छी नहीं होगी या सगाई टूटेगी।

उपाय:- 1. गेहूँ और गुड़ का दान करें। 2. चाल चलन ठीक रखें। 3. परोपकारी बने। 4. सफेद चंदन से स्नान करें।

सूर्य खाना नं 2

यदि सूर्य खाना नं 2 में शुभ होगा तो ऐसे टेवे वाला व्यक्ति व्यापारी होता है और दान करने वाला होता है। शत्रु दबकर रहते हैं। राजदरबार से लाभ होता है। बिरादरी में इज्जत मान बना रहता है।

यदि सूर्य मेष राशि में होगा तो शत्रु दबकर रहेंगे। उन पर विजय होगी।

यदि सिंह राशि में होगा तो धनवान होगा। छोटी उम्र में ही व्यापार करेगा।

यदि धनु राशि में होगा तो पिता का सुख होगा। व्यापारी होगा या राजनीति में जाएगा या सरकारी ऊँचे पद पर आसीन होगा।

यदि सूर्य खाना नं 2 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाले व्यक्ति को धन हानि होती रहेगी। दूसरों के माल पर नजर रखने वाला होगा, अपनी पत्नी और बिरादरी वालों से झगड़ने वाला होगा। मकान वाहन का सुख कम होगा। माता-पिता की शादी शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी।

(यदि सूर्य मिथुन राशि में होगा)। यदि सूर्य मिथुन राशि में होगा तो माता, वाहन और जमीन-जायदाद का सुख कम होगा।

यदि तुला राशि में होगा तो खर्चा अधिक होगा। धनहानि होगी।

यदि कुंभ राशि में होगा तो भी धन हानि होगी। चेहरे पर चोट लगेगी या कोई रोग होगा।

उपाय:- 1. मुफ्त का माल न लें। 2. नारियल धर्मस्थान में दें। 3. गेहूँ और गुड़ पिंगलवाड़ा में दान दें। 4. अंधो को भोजन खिलाएं।

सूर्य खाना नं 3

यदि सूर्य खाना नं 3 में शुभ होगा तो ऐसे देवे वाला व्यक्ति पराक्रमी होगा, अपने-आप कमाकर खाने वाला होगा। पक्का निश्चय वाला होगा। भाई-बन्धु से लाभ होगा। पड़ोसी अच्छे होंगे। आय बढ़ती रहेगी।

यदि सूर्य मेष राशि में होगा तो शादी-शुदा जिन्दगी अच्छी होगी।

यदि सिंह राशि में होगा तो पराक्रमी होगा। निडर होगा। छोटे भाई-बहन का सुख होगा।

यदि धनु राशि में होगा तो बड़े भाई-बहन का सुख होगा। आय अच्छी होगी। फैक्टरी का मालिक होगा।

यदि सूर्य खाना नं 3 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाले व्यक्ति का धन उसके सामने ही चोरी हो जाएगा। पड़ोसी अच्छे नहीं होंगे। भाई-बन्धु होंगे नहीं या मददगार नहीं होंगे। औलाद का सुख सम्पूर्ण नहीं होगा। अपनी सेहत अच्छी नहीं होगी। बड़े भाई बहन की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी।

(यदि सूर्य मिथुन राशि में होगा)। यदि सूर्य मिथुन राशि में होगा तो शिक्षा में रूकावट आएगी। संतान सुख कम होगा। बड़े भाई-बहन की शादी-शुदा जिन्दगी अच्छी नहीं होगी। पेट के रोग होंगे। दिल के भी रोग होंगे। यदि तुला राशि में होगा तो सेहत अच्छी नहीं होगी।

उपाय:- 1. बड़े बर्तन खाली न रखें चांदी का सिक्का डालकर रखें। 2. शराब न पिएं। 3. मूली रात को सिरहाने रखकर सुबह धर्मस्थान में दें। 4. बुध का उपाय करें। 5. जिस राशि में बैठा हो वह ग्रह खराब हो तो उसका भी उपाय करें।

सूर्य खाना नं 4

यदि सूर्य खाना नं 4 में शुभ होगा तो ऐसे टेवे वाले व्यक्ति को जमीन जायदाद का और वाहन का सुख सम्पूर्ण होगा। उसकी स्त्री सरकारी नौकरी करती होगी। परिवहन के व्यापार में लाभ होगा। विदेश यात्राओं से लाभ होगा।

यदि सूर्य मेष राशि में होगा तो वाहन सुख होगा।

यदि सिंह राशि में होगा तो वाहन सुख होगा माता और जमीन जायदाद का सुख होगा। उसक पत्नी या पति सरकारी नौकरी पर ऊँचे पद पर आसीन होगा या राजनीति में जाएगा।

यदि धनु राशि में होगा तो विदेश यात्रा करेगा और आयात-निर्यात का कारोबार करेगा या विदेश में निवास बनाएगा।

यदि सूर्य खाना नं 4 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाला व्यक्ति आंख, रक्तचाप का रोगी होगा। हड्डियों में भी रोग हो सकता है। दूसरों के काम से जलने वाला या दूसरों के बने-बनाए काम को बिगाड़ने वाली आदत का होगा। जमीन, जायदाद और वाहन के सुख में कमी होगी। ताऊ और बड़ी बुआ की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी।

(अगर सूर्य तुला राशि में होगा)। यदि सूर्य मिथुन राशि में होगा तो माता का सुख कम होगा। यदि तुला राशि में होगा तो पैतृक सम्पत्ति नहीं मिलेगी। अगर मिल गई तो उसका सुख नहीं भोगेगा। धन हानि होगी।

उपाय:- 1. अंधो को खाना खिलाए। 2. बंदर को गुड़ और कनक के लड्डू बनाकर खिलाएं। 3. रविवार के दिन सूर्य हवन कराएं। 4. ससुराल से सूर्य की अशियां न लें।

सूर्य खाना नं 5

यदि सूर्य खाना नं 5 में शुभ होगा तो ऐसे टेवे वाले व्यक्ति को शिक्षा और औलाद सुख सम्पूर्ण होगा। औलाद होने के बाद तरक्की पाने वाला होगा। परोपकारी और साफ दिल होगा। अच्छी किस्मत वाला होगा। अच्छी किस्मत, अच्छी सेहत का मालिक होगा।

यदि सूर्य मेष राशि में होगा तो धार्मिक होगा। शिक्षा अच्छी होगी। भाग्यवान होगा। यदि सिंह राशि में होगा तो संतान सुख होगा। पति या पत्नी के बड़े भाई-बहन का सुख होगा ।

यदि धनु राशि में होगा तो अच्छी सेहत होगी। पिता को वाहन और जमीन जायदाद का सुख होगा।

यदि सूर्य खाना नं 5 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाले व्यक्ति को शिक्षा, औलाद सुख में कमी होगी। शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी (यदि सूर्य मिथुन राशि में होगा)। बड़े भाई-बहन का सुख कम होगा। छोटे साला-साली की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी।

(यदि सूर्य तुला राशि में हो) । यदि सूर्य मिथुन राशि में होगा तो शादी-शुदा जिन्दगी अच्छी नहीं होगी। यदि तुला राशि में होगा तो छोटे भाई-बहन का सुख कम होगा। कुंभ राशि में होगा तो बड़े भाई-बहन का सुख कम होगा।

उपाय:- 1. बन्दर को गुड़ कनक के लड्डू बनाकर खिलाना। 2. बुजुर्गों के रस्मों-रिवाज पर चलना। 3. किसी से ईर्ष्या न करना।

खाना नं 6

यदि सूर्य खाना नं 6 में शुभ होगा तो ऐसे टेवे वाला व्यक्ति राजदरबार से लाभ पाने वाला होगा। जल्द गुस्सा आएगा। पक्का निश्चय वाला होगा। बहनों की सेवा करने वाला होगा।

यदि सूर्य खाना नं 6 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाला व्यक्ति आंख और रक्तचाप का रोगी होगा। राजदरबार से नुकसान होगा। हर समय कर्जा चढ़ा रहेगा। शत्रु हावी होंगे। मामू खानदान पर बुरा असर होगा।

उपायः- 1. बन्दर को गुड़ कनक के लड्डू बनाकर खिलाना। 2. कन्याओं की सेवा करना। 3. भूरी चीटियों को घी आटा चीनी मिलाकर डालना। 4. दरिया का पानी कायम रखना ।

सूर्य खाना नं 7

 jyotishastrology.in jyotish gyan sagar ajay sharma
qr code jyotishastrology.in jyotish gyan sagar ajay sharma

यदि सूर्य खाना नं 7 में शुभ होगा तो ऐसे टेवे वाले व्यक्ति अभिमानी होता है। ऐसे व्यक्ति को स्त्री लाजवन्ती मिलती है। हर किसी से समझौता करने वाला होता है। आय अच्छी होती है।

यदि सूर्य मेष राशि में होगा तो बड़े भाई-बहन का सुख होगा। अच्छी आय होगी।

यदि सिंह राशि में होगा तो शादी-शुदा जिन्दगी अच्छी होती है।

यदि धनु राशि में होगा तो छोटे भाई-बहन का सुख होगा। पराक्रमी होगा।

यदि सूर्य खाना नं 7 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाले व्यक्ति का विवाह देरी से होता है। स्त्री से बनती नहीं है। स्त्री बीमार रहती है। शरीर पर सफेद दाग के निशान होते है।

यदि सूर्य तुला राशि में होगा बड़े भाई-बहन की शादी-शुदा अच्छी नहीं होगी और शिक्षा में रूकावट आएगी।

(यदि सूर्य मिथुन राशि में होगा तो छोटे भाई-बहन की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होती है। यदि सूर्य मिथुन राशि में होगा तो मन्दे भाग्य की निशानी होगी। हर काम देर से बनते हैं।

उपायः- 1. तांबे के चौरस टुकड़े केसर लगाकर गुलाबी वस्त्र में लपेटकर रविवार को वीराने स्थान में दबाना। 2. गाय की सेवा करना। 3. रात को रोटी आदि पकाने के बाद आग दूध से बुझाएं। (गैस, चूल्हा, स्टोव, अंगीठी) 4. मीठा खाकर पानी पीकर काम पर जाना।

सूर्य खाना नं 8

यदि सूर्य खाना नं 8 में शुभ हो तो टेवे वाला व्यक्ति गुप्त विद्या में रूचि रखने वाला होगा। गरीबो की मदद करने वाला होगा। उम्र लम्बी होगी।

यदि मिथुन राशि में होगा तो राजदरबार से लाभ होगा।

कुंभ राशि में होगा तो धनी होगा।

यदि सूर्य खाना नं 8 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाले व्यक्ति को धन हानि होगी। दूसरों की स्त्रियों के साथ संबंध रखने वाला होगा। आंख का रोगी होगा।

उपाय:- 1. दक्षिण दिशा वाले मकान में नही रहना। 2. चाल-चलन ठीक रखना। 3. ससुराल से सूर्य की अशियां नहीं लेना। 4. एक नारियल सात बादाम रविवार को धर्मस्थान में दें। 5. गुड़ जल में प्रवाह करना। 6. जलती चिता में तांबे का पैसा डालना।

सूर्य खाना नं 9

यदि सूर्य खाना नं 9 में शुभ होगा तो ऐसे टेवे वाला व्यक्ति बड़ी बिरादरी वाला होगा। धार्मिक होगा। अपने परिवार का मददगार होगा। अपने खानदान की निष्काम सेवा करने वाला होगा। शिक्षा और औलाद का सम्पूर्ण सुख होगा।

यदि सूर्य मेष राशि में होगा तो अपनी सेहत अच्छी होगी। पिता सुखी होंगे।

यदि सिंह राशि में होगा तो धार्मिक होगा। परिवार का पोषक होगा। अच्छे भाग्य वाला होगा।

यदि धनु राशि में होगा तो संतान सुख होगा। अच्छी शिक्षा होगी। धार्मिक शिक्षा का जानकार होगा।

यदि सूर्य खाना नं 9 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाला व्यक्ति मुफ्त का माल रखने वाला होगा। पिता और ससुराल के लिए अशुभ होगा। विदेश यात्राओं में हानि होगी।

यदि तुला राशि का होगा तो अपनी शादी-शुदा जिंदगी खराब होगी।

मिथुन राशि का होगा तो आय में कमी होगी और बड़े भाई के सुख में कमी होगी। बड़े साला-साली के शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी।

उपाय:- 1. चाँदी का दान करना। 2. पीतल के बर्तनों का प्रयोग करना। 3. गुस्सा अधिक न करें और न ही अधिक धीरज रखें। 4. गुरू को या पुजारी को रविवार कोगुलाबी रंग के वस्त्र या पगड़ी भेंट करें। 5. चांदी का दान या तोहफा किसी से न लें।

सूर्य खाना नं 10

यदि सूर्य खाना नं 10 में शुभ होगा तो ऐसे टेवे वाले व्यक्ति नेता या मंत्री का सुख पाने वाला होगा। पिता के लिए शुभ होगा। व्यापार में लाभ होगा।

मेष राशि में हो तो धन-धान्य से संपन्न होगा। अच्छी सेहत का मालिक होगा मगर एक वहमी व्यक्ति होगा। यदि सूर्य मेष राशि में होगा तो धनवान व्यापारी होगा।

यदि सिंह राशि में होगा तो पिता का सुख होगा। राजदबार से लाभ होगा। किसी भी ऊँचे सरकारी पद पर आसीन होगा। राजनीति में जाएगा या एक कुशल व्यापारी होगा।

यदि धनु राशि में होगा तो शत्रु पर विजय प्राप्त करेगा।

यदि सूर्य खाना नं 10 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाले व्यक्ति को पिता का सुख कम होगा। आंख का रोगी होगा। हर काम में नाकामयाबी होगी। जिंदगी में कई बार उतार-चढ़ाव आएंगे।

यदि सूर्य मिथुन राशि में होगा तो विदेश यात्रा से हानि होगी। खर्चा अधिक होगा।

यदि तुला राशि में होगा व्यापार में हानि होगी।

यदि कुंभ राशि में होगा तो माता का सुख कम होगा।

उपाय:- 1. सफेद रंग की पगड़ी या टोपी पहनें। 2. काले, नीले कपड़े मत पहनें। 3. तांबे का पैसा जल प्रवाह करें। 4. भूरी भैंस की सेवा करें। 5. अंधों को भोजन कराएं।

सूर्यखाना नं 11

सूर्य खाना नं 11 में शुभ होगा तो ऐसे टेवे वाला व्यक्ति सम्पूर्ण धर्मी होगा मगर अपनी ही ऐश-पसंद का होगा। तीन बेटों का बाप होगा। उम्र लम्बी होगी। ईमानदार, आज्ञाकारी, शाकाहारी होगा।

सूर्य मेष राशि का होगा तो छोटे भाई-बहन का सम्पूर्ण सुख होगा।

सूर्य धनु राशि का होगा तो शादी का सुख सम्पूर्ण होगा।

सिंह राशि का होगा तो बड़े भाई का सम्पूर्ण सुख होगा।

यदि सूर्य खाना नं 11 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाला व्यक्ति शराबी, कबाबी, झूठा होगा। सपनों में सांपों को देखेगा।

यादि तुला राशि में होगा छोटे भाई-बहन की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी।

यदि मिथुन राशि में होगा अपनी सेहत अच्छी नहीं होगी।

उपाय:- 1. नारियल और बादाम जल प्रवाह करें। 2. शराब न पिएं। 3. सूर्य को पानी दें। 4. गेहूँ, बाजरा, गुड़ मिलाकर गाय को खिलाएं। 5. तांबे का लोटा या बर्तन दान करें।

सूर्य खाना नं 12

यदि सूर्य खाना नं 12 शुभ हो तो ऐसे टेवे वाले व्यक्ति आजाद जिंदगी का मालिक होगा। साफ दिल, ब्रम्हज्ञानी और जिंदादिल होगा। धार्मिक होगा। घर में खुला आँगन होगा।

मिथुन राशि में होगा तो व्यापारी होगा।

तुला राशि में होगा तो पिता का सम्पूर्ण सुख होगा।

मेष राशि में होगा विदेश यात्रा होगी।

यदि सूर्य खाना नं 12 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाले व्यक्ति को विदेश यात्रा और व्यापार में धन हानि होगी। आँख का रोगी होगा। दूसरों का माल हड़पने वाला होगा। नीच स्त्रियों से संबंध रखने वाला होगा। पैतृक संपत्ति का नाश करने वाला होगा। रात की नींद बरबाद होगी। शत्रुओं द्वारा पीड़ित होगा। बिना आँगन का मकान होगा। दिमागी बीमारी होगी। वाहन चोरी होगा या दुर्घटना होगी।

उपायः- 1. बंदरों को गुड़ और कनक के लड्डू खिलाएं। 2. भूरी चीटियों को आटा, घी, चीनी, मिलाकर डालें। 3. मकान में आँगन जरूर रखें। 4. सरकारी कर्मचारियों की सेवा करें।

लाल किताब के उपाय

  1. लाल किताब से फलादेश करने की विधि
  2. जो नजर आता है वो होता नहीं
  3. लाल किताब किताब की दशाएं
  4. लाल किताब शब्दकोष
  5. लाल किताब के अनुसार पूजा कैसे करनी चाहिए ?
  6. लाल किताब के अनुसार पितृ ऋण
  7. लाल किताब के अचूक उपाय
  8. लाल किताब के अनुसार बृहस्पति का फलादेश और उपाय
  9. लाल किताब के अनुसार सूर्य का फलादेश और उपाय
  10. लाल किताब के अनुसार चंद्र का फलादेश और उपाय
  11. लाल किताब के अनुसार मंगल का फलादेश और उपाय
  12. लाल किताब के अनुसार बुध का फलादेश और उपाय
  13. लाल किताब के अनुसार शुक्र का फलादेश और उपाय
  14. लाल किताब के अनुसार शनि का फलादेश और उपाय
  15. लाल किताब के अनुसार राहू का फलादेश और उपाय
  16. लाल किताब के अनुसार केतू का फलादेश और उपाय
  17. लाल किताब के अनुसार दो ग्रहों का फलादेश और उपाय

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *