लाल किताब के अनुसार बुध का फलादेश और उपाय
बुध 3, 7, 11 मिथुन, तुला, कुम्भ राशि में शुभ और 1, 5, 9 मेष, सिंह, धनु राशि में अशुभ होता है। बुध संबन्धित वस्तुएं- तोता, बकरी, चमगादड, कन्या, ढोलक, तबला और सितार
बुध खाना नं 1
बुध खाना नं 1 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति सलाहकार होता है। गुप्त विद्याओं का ज्ञाता होता है। अपनी तबीयत का मालिक होगा । राजदरबार से लाभ प्राप्त करेगा। धन-दौलत वाला चालाक होगा। कभी क्रोधी कभी नरम होगा।
यदि बुध मिथुन राशि में हो तो जायदाद वाहन का सुख सम्पूर्ण होता है। माता का भी सुख होता है। अपनी सेहत अच्छी रहती है।
यदि तुला राशि का बुध होगा बहुत ही अच्छी किस्मत वाला होगा।
यदि कुम्भ राशि का होगा तो अच्छी शिक्षा से युक्त होगा। संतान का सुख होगा बुध की सभी आशियों का सुख होगा।
यदि बुध खाना नं 1 में अशुभ हो तो ऐसे व्यक्ति के दाँत कम होते हैं। मानहानि का भय होगा। शरारती चालाक होगा। ससुराल, संतान का सुख कम होगा।
यदि बुध मेष राशि में हो तो छोटे भाई-बहन का सुख कम होगा। खुद रोगी होगा।
यदि बुध सिंह राशि में हो तो धन का नुकसान, आय कम होगी। बड़े भाई-बहन का सुख कम होगा। अपने बच्चे की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी। जितना बड़ा व्यापारी हो जिंदगी में एक बार जीरो हो जाएगा।
यदि धनु राशि में बुध हो तो अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होती या शादी बहुत देर से होती है। पिता का सुख कम व्यापार में तबदीली होती है। राजदरबार से नुकसान होता है। मंगल की अशियों पर बुरा असर डालेगा।
उपाय:- 1. तबला न बजाएं 2. अण्डा न खाएं 3. साली का साथ न करें। 4. हरे रंग से परहेज करें। 5. अण्डा उबाल कर बिना काटे कौओं को खिलाएं।
बुध खाना नं 2
यदि बुध खाना नं 2 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति हाजिर जवाब वाला होता है। अपने आप पर विश्वास रखने वाला होता है। अधर्मी से नफरत करने वाला होता है। दुश्मनों पर विजय पाने वाला होता है। ससुराल के लिए अच्छा होता है।
यदि बुध मिथुन राशि में हो तो धनवान होगा और बड़े मामा-मौसी का सुख होगा और संतान सुख भी होगा। अच्छी शिक्षा का ज्ञाता होगा। कम्प्यूटर अर्थशास्त्र और गणित का ज्ञाता होगा। छोटी उम्र में व्यापार करेगा या और किसी ढंग से धन कमाएगा।
यदि बुध तुला राशि में होगा अच्छी सेहत होगी। पिता का सुख होगा पिता के पास जमीन जायदाद वाहन होगा। राजदरबार से लाभ प्राप्त होगा।
यदि बुध कुंभ राशि में होगा तो अच्छी किस्मत वाला होगा। धार्मिक होगा।
यदि बुध खाना नं 2 में अशुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति मतलब-परस्त, खुदगर्ज होगा। जुआ खेलने का आदी होगा। लड़की बहन, मौसी, बुआ, साली इनमें से कोई न कोई परेशानी भरी जिंदगी बिता रही होगी। शुक्र की अशियों पर बुरा असर डालेगा।
यदि बुध मेष राशि में हो तो माता के सुख में कमी होगी। अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी।
यदि सिंह राशि में हो तो छोटे भाई-बहन का सुख कम होगा।
यदि धनु राशि में हो तो बड़े भाई-बहन का सुख कम होगा। आय भी कम होगी।
उपाय:- 1. चाँदी का दान करें धर्म स्थान पर। 2. चावल का दान करें धर्म स्थान पर। 3. दूध का दान करें धर्म स्थान पर। 4. नाक छेदन कराएं और 96 दिन तक उसमें चाँदी की तार या सफेद धागा डालकर रखें। 5. घर में निवार के गोले मत रखें।
बुध खाना नं 3
यदि बुध खाना नं 3 में शुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति छोटे भाई-बहन से युक्त होता है। यात्रा करने वाला, शेर जैसे दाँत होंगे। धन का अभाव नहीं होता। दमा के मरीजों का डाक्टर होगा।
यदि बुध तुला राशि में हो अधिक धनवान होता है। बड़े मामा मौसी का सुख होता है। एक अच्छा व्यापारी होता है, या कलाकार होता है। बड़े भाई-बहन का सुख होता है। उसके पिता भी एक व्यापारी होते हैं।
यदि कुंभ राशि में हो तो पिता का सम्पूर्ण सुख होता है। राजदरबार से लाभ प्राप्त होता है। अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी होती है। स्त्री लम्बी, ऊँची और सुंदर होती है।
यदि बुध खाना नं 3 में अशुभ हो तो ऐसा व्यक्ति दूसरों के लिए भी अशुभ होता है। जबान में थुथलापन होगा। जगह-जगह भटकने वाला होगा।
यदि बुध मेष राशि में होगा। संतान सुख कम होगा। शिक्षा में रूकावट होगी। वेवकूफ कम अक्ल का होगा।
यदि बुध सिंह राशि में हो तो जायदाद वाहन का सुख कम होगा। माता का सुख कम होगा। दुर्घटना का भय होगा। अपनी सेहत अच्छी नहीं होगी।
उपाय:- 1. हर रोज फिटकरी से दाँत साफ करें। 2. रात के वक्त मूंग साबुत को पानी में भिगोकर सुबह जानवरों को डालें। 43 दिन लगातार डालें। 3. ढ़ाक के चौड़े पत्ते दूध में धोकर एक गढ्ढे में डालकर उसके ऊपर पत्थर रखें। पत्थर का रंग खाना नं 9 और 11 के ग्रह के रंग विपरीत न हो। जिससे गढ्ढा खोदें और दूध का बर्तन वहीं पर छोड़ दें। घर वापस न लाएं। 4. पीले रंग की कोड़िया जलाकर उसकी राख दरिया में डालें। 5. बकरी का दान करें। 6. परिन्दों का दाना डालें।
बुध खाना नं 4
यदि बुध खाना नं 4 में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति दूसरों की मुसीबत अपने ऊपर लेने वाला होता है। राजदरबार से लाभ प्राप्त होता है। जायदाद, वाहन से युक्त होता है। लम्बी आयु वाला होता है।
यदि बुध तुला राशि में हो छोटे भाई-बहन का सुख होता है। पराक्रमी होता है। विदेश यात्रा करने वाला होता है।
मिथुन राशि का बुध हो तो वाहन जायदाद का सुख होता है और शादी-शुदा जिंदगी भी अच्छी होती है।
यदि बुध कुंभ राशि का हो तो बड़े भाई-बहन का सुख होता है आय भी अच्छी होती है। परिवहन संबंधी व्यापार करता है।
यदि बुध खाना नं 4 में अशुभ हो तो ऐसे व्यक्ति की माता का सुख कम होता है। दूसरों को सलाह देने से अपना हाल मन्दा हो जाता है। बुजदिल होता है। किसी विधवा औरत का साथ होता है।
यदि मेष राशि में होगा तो मन्दे भाग्य की निशानी होगी।
सिंह राशि में बुध होगा तो संतान सुख कम होगा। शिक्षा में रूकावट आएगी। मन्द बुद्धि होगा। व्यापार में नुकसान होता रहेगा। चन्द्र की अशियाओं को नुकसान करेगा।
उपाय:- 1. घर में तोता, बकरी न रखें। 2. 101 ढाक के पत्ते दूध में धोकर जल-प्रवाह करें। 3. 400 ग्राम गुड़ रविवार को बहते पानी में डालें। 4. कन्याओं को दूध पिलाएं।
बुध खाना नं 5
यदि बुध खाना नं 5 में शुभ हो तो ऐसा टेवा वाले व्यक्ति के मुँह से निकला हुआ (अचानक) वाक्य ब्रम्ह वाक्य होगा। अच्छे चरित्र वाला होगा। ज्योतिष में रूचि रखने वाला होगा।
यदि बुध मिथुन राशि में होगा बुद्धिमान होगा, उच्च शिक्षा पाने वाला होगा। सोच-समझ कर काम करने वाला होगा।
यदि बुध तुला राशि में होगा जायदाद, वाहन, या मकान का सुख होगा। अपनी सेहत अच्छी होगी।
यदि बुध कुंभ राशि में होगा तो किस्मत जल्दी चमकेगी। छोटे भाई-बहन की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी होगी।
यदि बुध खाना नं 5 में अशुभ होगा तो ऐसे टेवे वाला व्यक्ति कम शिक्षा प्राप्त करने वाला होगा। संतान का सुख कम होगा। कम बुद्धिवाला होगा।
यदि बुध मेष राशि का हो अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी। पिता का सुख कम होगा। राजदरबार से हानि होगी। कारागार तक जा सकता है।
यदि बुध सिंह राशि का हो तो छोटे भाई-बहन का सुख कम होगा, डरपोक होगा।
यदि बुध धनु राशि में हो तो बड़े मामा-मौसी का सुख कम होगा व्यापार में हानि होगी। बड़े भाई-बहन का सुख कम होगा।
उपायः- 1. चाँदी का छल्ला बिना जोड़ का पहनें। 2. बॉस का वृक्ष नहीं लगाएं। 3. गले में तांबे का पैसा डालें।
बुध खाना नं 6
यदि बुध खाना नं 6 में शुभ होगा तो टेवे वाला व्यक्ति छापेखाना, कागज वगैरह का काम करता है। लेकिन दिमागी कारोबार (दलाल) का काम शुभ होगा। दुश्मनों पर विजय पाने वाला होगा। जबान का बोला हुआ शब्द अच्छा या बुरा जरूर पूरा होगा

नमस्कार । मेरा नाम अजय शर्मा है। मैं इस ब्लाग का लेखक और ज्योतिष विशेषज्ञ हूँ । अगर आप अपनी जन्मपत्री मुझे दिखाना चाहते हैं या कोई परामर्श चाहते है तो मुझे मेरे मोबाईल नम्बर (+91) 7234 92 3855 पर सम्पर्क कर सकते हैं । परामर्श शुल्क 251 रु है। पेमेंट आप नीचे दिये QR CODE को स्कैन कर के कर सकते हैं। कुंडली दिखाने के लिये पेमेंट के स्क्रीन शॉट के साथ जन्म समय और स्थान का विवरण 7234 92 3855 पर वाट्सप करें । धन्यवाद ।

यदि बुध खाना नं 6 में अशुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति नमक हराम होगा। अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारता है। चमड़ी का रोगी होगा। छोटे भाई-बहन का सुख कम होगा।
उपाय:- 1. मिट्टी के बर्तन में दूध भर कर वीराने में दबाएं। 2. गंगाजल बोतल में भरकर खेती-बाड़ी जमीन पर दबाएं। 3. चाँदी का छल्ला बिना जोड़ का पहनें।
बुध खाना नं 7
यदि बुध खाना नं 7 में शुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति दूसरो के लिए पारस होता है। कलम में तलवार की ताकत होती है। बुढ़ापा अच्छा गुजरता है।
यदि बुध मिथुन राशि में हो तो शादी-शुदा जिंदगी अच्छी होती है। औरत वफादार होती है। पिता का सुख होता है। राजदरबार से लाभ होता है।
तुला राशि में बुध हो तो छोटे भाई-बहन का सुख होता है। पराक्रमी होता है।
कुंभ राशि में बुध हो तो बड़े भाई बहन का सुख होता है। अच्छी आय होती है। अच्छा व्यापारी होता है। बड़े मामा-मौसी का सुख होता है। पैसा एकत्रित करने वाला होता है।
यदि बुध खाना नं 7 में अशुभ होगा तो किस्मत रेत की पहाड़ की तरह होती है। गृहस्थ जीवन अच्छा नहीं होता। उसकी बहन बुआ साली सब बरबाद या दुखी होगी।
यदि बुध मेष राशि में हो छोटे भाई-बहन की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होती।
यदि बुध सिंह राशि में हो तो बड़े भाई-बहन की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होती। संतान का सुख कम होता है। शिक्षा में रूकावट आती है।
यदि बुध धनु राशि में हो तो माता का सुख कम होता है। अपनी शादी शादी जिंदगी अच्छी नहीं होती। वाहन और मकान का सुख कम होता है।
उपाय:- 1. छोटी कन्याओं की सेवा करना। 2. काले रंग की गाय की सेवा करना। 3. ब्याज पर पैसे नहीं देना चाहिए।
बुध खाना नं 8
यदि बुध खाना नं 8 में शुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति विद्वान होता है। ज्योतिष विद्या में रूचि रखने वाला होता है। संतान सुख होगा। माता की उम्र लम्बी होगी। राजदरबार से लाभ होता है। समाज में इज्जत होती है।
बुध खाना नं 8 में अशुभ होगा तो ऐसे व्यक्ति को सांझेदारी के काम में नुकसान उठाना पड़ता है। ससुराल मन्दा होता है। मानहानि होने का भय होता है। व्यापार चलते-चलते अचानक आधा हो जाता है।
बुध मीन राशि में हो तो बहुत ज्यादा ही अशुभ होता है। बुध की जानदार अशियाँ बरबाद होती है। माता का सुख कम होगा। बहुत अच्छा व्यापारी हो तब भी शून्य हो जाता है।
उपाय:- 1. मिट्टी के कुल्हड़ में चीनी भरकर वीराने में दबाएं। 2. धर्मस्थान (पूजा) न बदलें। 3. खोए के पेड़े (बिना मीठे के) कुत्ते को खिलाएं या चलते पानी में बहाएं 4. तांबे के लोटे में मूंग साबूत भरकर चलते पानी में बहाएं। 5. लड़की की नाक में चांदी का छल्ला डालें। 6. आटे में गुड़ डालकर भैंस को या मछलियों को खिलाएं। 7. मशरूम मिट्टी के बर्तन में भरकर धर्मस्थान पर रखें।
बुध खाना नं 9
यदि बुध खाना नं 9 में शुभ होगा तो खानदान की सेवा करने वाला होता है। धार्मिक होता है।
यदि बुध मिथुन राशि में हो तो अपनी सेहत अच्छी होती है। भाग्य छोटी उम्र में चमकता है।
बुध तुला राशि का हो संतान सुख होता है। अच्छी शिक्षा प्राप्त होती है। कुंभ राशि का हो जमीन जायदाद वाहन का सुख होता है। माता का सुख होता है।
यदि बुध खाना नं 9 में अशुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति दूसरों की गुलामी करने वाला होता है। जुबान में थुथलापन होता है। वादे का कच्चा होगा। यदि मेष राशि का होगा तो बड़े भाई-बहन का सुख कम होगा। धन और आय में नुकसान होगा।
सिंह राशि में होगा अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होगी पिता का सुख कम होगा। राजदरबार से हानि होगी। धनु राशि में होगा तो छोटे भाई-बहन का सुख कम होगा। डरपोक होगा।
उपाय:- 1. हरे रंग से परहेज करें। 2. लोहे की गोली को लाल रंग करके अपने पास रखें। 3. दरिया में कपड़े धोकर पहनें। 4. मिट्टी के बर्तन में मशरूम भरकर धर्म स्थान पर रखें। 5. घर के तह में चाँदी दबाएं। 6. नाक छेदन कराएं। 7. फकीर से या किसी साधु से ताबीज नहीं लेना चाहिए।
बुध खाना नं 10
यदि बुध खाना नं 10 में शुभ होता हो तो ऐसा व्यक्ति चालाक, चतुर समुन्द्र की यात्रा करने वाला होता है। मीठी-मीठी बातें करने वाला होता है। नीति-शास्त्र का ज्ञाता होता है।
यदि बुध मिथुन राशि में हो तो पिता का सुख अच्छा होता है। राजदरबार से लाभ होता है। ठेकेदारी का काम करता है। अपनी सेहत अच्छी होती है।
कन्या राशि में बुध हो तो अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी होती है। पिता का सुख होता है।
यदि बुध तुला राशि में हो तो छोटे साले का साथ होता है। अपनी किस्मत खुद बनाता है।
यदि बुध कुंभ राशि में हो तो व्यक्ति धनवान होता है। रूपए पैसे की बचत करने वाला, बड़े मामा-मौसी का सुख होता है। अच्छी शिक्षा प्राप्त करता है। संतान सुख होता है। बुद्धिमान होता है।
यदि बुध खाना नं 10 में अशुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति जुबान का चस्कोरा होता है। शराबी मांसाहारी होता है।
यदि बुध मेष राशि का हो छोटे भाई-बहन का सुख कम होता है। राजदरबार से हानि उठानी पड़ती है। डरपोक होता है।
सिंह राशि में हो बड़े भाई-बहन का सुख कम होता है। आय कम होती है।
धनु राशि में यदि बुध हो तो अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं होती। माता का सुख कम होता है। जमीन जायदाद और वाहन का सुख भी कम होता है।
उपाय:- 1. गाय को हरा चारा खिलाएं। 2. शराब मांस का सेवन न करें।
बुध खाना नं 11
यदि बुध खाना नं 11 में शुभ हो तो ऐसे व्यक्ति के उंगलियों के नाखून गोल होते हैं। हाथ का हुनरमंद होता है। और शर्मीला होता है। संतान पढ़ी लिखी होती है।
यदि मिथुन राशि का बुध हो तो बड़े भाई-बहन का सुख होता है। अच्छा व्यापारी होता है। धनवान होता है। बड़े मामा-मौसी का सुख होता है।
यदि बुध तुला राशि का हो तो राजदरबार से लाभ होता है। पिता का सुख होता है। अपनी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी होती है।
यदि बुध कुंभ राशि का हो तो छोटे भाई-बहन का सुख होता है। पराक्रमी होता है।
यदि बुध खाना नं 11 मे अशुभ हो तो भाई-बहन से विरोध होता है। अपने पैरो पर खुद ही कुल्हाड़ी मारता है। यदि किसी साधु से धागा या ताबीज ले ले तो बुध और अशुभ हो जोता है। जातक को जीरो कर देता है।
यदि बुध मेष राशि में हो अपनी सेहत अच्छी नहीं रहती। जमीन जायदाद वाहन का सुख कम होता है। माता का भी सुख कम होता है। माँ-बाप में हमेशा क्लेश होता रहता है।
यदि बुध सिंह राशि में हो तो बदकिस्मत होता है। बुध की जानदार अशियों का विरोध पाता है।
धनु राशि में बुध हो तो शिक्षा में रूकावट आती है। संतान सुख में थोड़ी कमी आती है।
उपाय:- 1. नाक छेदन करवाना। 2. गले में तांबे का पैसा डालना शुभ होगा। 3. किसी फकीर या साधु से ताबीज या धागा न लें। 4. लोहे की लाल रंग की गोली अपने पास रखें। 5. फिटकरी से दांत साफ करें।
बुध खाना नं 12
यदि बुध खाना नं 12 में शुभ होगा तो ऐसा व्यक्ति सोच-समझकर काम करने वाला होता है। ज्योतिष विद्या में रूचि रखने वाला होता है। यहाँ पर शुभ बुध अमृत का भरा हुआ तालाब होता है। जो मुर्दों को भी जीवित कर दे। इज्जत तथा सांसारिक यश होता है।
यदि बुध खाना नं 12 में अशुभ होगा तो बुद्धिमान नहीं होता। शेखचिल्ली की तरह होता है। ऐसा व्यक्ति रात की नींद उजड़ जाती है। मतलबी और चिड़चिड़ा होता है।
उपाय:- 1. कोरा घड़ा पानी में बहाए बिना ढक्कन का। 2. स्टील या लोहे के दो छल्ले लेकर किसी दरिया या नदी के किनारे जाकर एक छल्ला जल में डाल दें एक खुद पहन लें। (छल्ला बेजोड़ होना चाहिए) 3. नाक छेदन कराएं।
लाल किताब के उपाय
- लाल किताब से फलादेश करने की विधि
- जो नजर आता है वो होता नहीं
- लाल किताब किताब की दशाएं
- लाल किताब शब्दकोष
- लाल किताब के अनुसार पूजा कैसे करनी चाहिए ?
- लाल किताब के अनुसार पितृ ऋण
- लाल किताब के अचूक उपाय
- लाल किताब के अनुसार बृहस्पति का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार सूर्य का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार चंद्र का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार मंगल का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार बुध का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार शुक्र का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार शनि का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार राहू का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार केतू का फलादेश और उपाय
- लाल किताब के अनुसार दो ग्रहों का फलादेश और उपाय
0 Comments